विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा शासित राज्य सरकारें घोटालों में लिप्त, सहारा की डायरी में पीएम का नाम : आजाद

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 28 Dec 2016 06:38 PM (IST)Updated: Wed, 28 Dec 2016 06:43 PM (IST)

कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा शासित राज्य सरकारें हजारों करोड़ के घोटालों में लिप्त हैं। खुद प्रधानमंत्री का नाम सहारा की डायरी में अंकित है।

News Article Hero Image

बाराबंकी (जेएनएन)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा शासित राज्य सरकारें हजारों करोड़ के घोटालों में लिप्त हैं। खुद प्रधानमंत्री का नाम सहारा की डायरी में अंकित है। शीला दीक्षित जी जांच के लिए तैयार हैं। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जांच के लिए तैयार होंगे? राजकीय इंटर कॉलेज के खचाखच भरे ऑडीटोरियम में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला, छतीसगढ़ में 32 हजार करोड़ का घोटाला और राजस्थान में 26 हजार करोड़ का घोटाला सामने आ चुका है। प्रधानमंत्री ईमानदार हैं तो इसकी जांच कराएं। वे खुद साढ़े चार करोड़ का सूट पहनते है और हर हफ्ते सात सूट बदलते हैं। हमारी दुआ है कि देश का हर मजदूर किसान साढ़े सात करोड़ का सूट पहनें।

दिया नाकामी का जवाब

कांग्रेस पर नाकामी का जवाब देते हुए आजाद ने कहा कि जिसका आजादी में कोई योगदान नहीं था वे देश के लोकतंत्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रधानमंत्री देश के बारे में कुछ नहीं जानते पर विदेश के बारे में जरूर ज्यादा जानते हैं। कांग्रेस का इतिहास बलिदान का रहा है। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने आतंकवाद से लड़ते हुए कुर्बानी दे दी। 1951 में देश में बिजली की पैदावार 13 हजार मेगावाट थी। कांग्रेस ने जब सत्ता छोड़ी तो बिजली का उत्पादन पौने दो लाख मेगावाट हो चुका था। देश में तब चार लाख किलोमीटर सड़कें थीं। 2014 तक 55 लाख किलोमीटर सड़के बन चुकीं थी।

औसत आयु बढ़ी

आजाद ने कहा कि 1951 औसत आयु 51 वर्ष थी अब 70 वर्ष है यह कांग्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गई चिकित्सा का ही परिणाम है कि मोदी खुद 70 साल के है। हर गांव में आशा बहुएं नियुक्त की गई। 22 हजार एंबुलेंस मुहैया कराई गई।

नोटबंदी से देश को बड़ा नुकसान

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि नोटबंदी से देश का बड़ा नुकसान हुआ है। सैकड़ों लोग अकाल मृत्यु के शिकार हुए। उन्हें अपना ही पैसा अपनी जरूरत पर नहीं मिला। इसके पूर्व राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिख रहा है उससे साफ है कि अगली सरकार कांग्रेस की ही बनने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।