विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शुरू हुआ डोनेट मोदी फॉर पीएम फंड

By Edited By:
Updated: Sat, 08 Mar 2014 10:51 PM (IST)

News Article Hero Image

बरेली: भाजपा में चुनावी सरगर्मियां तेजी पकड़ने लगी हैं। शहर में शनिवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम डोनेट मोदी फॉर पीएम फंड का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। मिशन 272 प्लस के मंडल संयोजक अनुपम द्रोण ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ता मतदाताओं से एक वोट एक नोट की अपील करेंगे। इससे पार्टी फंड के लिए चंदा एकत्रित हो सके। इसमें अलावा जिनके मोबाइल डोनेशन एप्लीकेशन है, वह इसके द्वारा डोनेशन कर सकते हैं। इसमें गुलशन आनंद, राजकुमार शर्मा, पुष्पेन्दु शर्मा, मनोज थपलियाल, अजय सिंहा, बृजेश तिवारी, राजीव रोहेला आदि मौजूद रहे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलीम अंसारी शनिवार को दिल्ली से लौटे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बैठक में निर्देशित किया कि कांग्रेस ने भाजपा का भय दिखाकर मुस्लिम को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। यह बात सभी लोग अब भली भांति समझ चुके हैं। अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस चुनाव में अन्य पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब दें। इसमें राजा हसन अंसारी, इंतेखाब हुसैन अंसारी, हामिद रजा सुलतानी, मोहम्मद मियां आदि मौजूद रहे।