विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मासूम को बंधक बना महिला के साथ दुष्कर्म

By Edited By:
Updated: Mon, 10 Mar 2014 08:07 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली। वहशी दरिंदे ने एक मासूम को बंधक बनाकर उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बिथरी थाने गई। जहां पुलिस ने मामला दुष्कर्म के बजाय मारपीट में दर्ज कर लिया।

गांव परसौना निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति कारपेंटर हैं। आठ मार्च को वह रात में काम करने गए थे। घर में महिला और उसके दो मासूम बच्चे थे। इसी बीच गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया और कमरे में सो रही महिला को तमंचा दिखाकर चुप रहने को कहा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने वहां मौजूद एक मासूम को उठा लिया और दूसरे कमरे में जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के सिर पर तमंचा सटा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नौ मार्च को महिला ने पति के साथ थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

भाइयों के खिलाफ जांच शुरू

वहीं बिथरी में ही हुई एक अन्य घटना के मामले में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले चार भाइयों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।