विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव की लालसा से ढह गई दल की दीवार

By Edited By:
Published: Tue, 19 Aug 2014 07:29 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : छात्रसंघ चुनाव की लालसा से दलों की दीवार को ढहा दिया। अधिसूचना जारी कराने की मांग को लेकर सभी संगठनों के छात्र नेता एकजुट हो गए। प्राचार्य से मिले और एक सुर में कहा कि जल्द से जल्द चुनाव की अधिसूचना जारी की जाए।

दोपहर को छात्र नेता प्राचार्य डॉ.सोमेश यादव से मिलने पहुंचे। प्राचार्य ने कहा कि चुनाव कराने के लिए कॉलेज प्रशासन प्रतिबद्ध है और 16 सितंबर से पहले अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र पूरी संख्या में नहीं आ रहे और प्रवेश भी चल रहे हैं। मार्कशीट न होने से पीजी में प्रवेश हुए ही नहीं हैं। जब तक वोटर नहीं आएगा, तब तक अधिसूचना कैसी जारी कर दी जाए। बता दें कि लिंगदोह की सिफारिशों के तहत नया सत्र शुरू होने के आठ सप्ताह बाद चुनाव हो जाने चाहिए। हालांकि कागजों पर सेशन शुरू हुए एक सप्ताह हो गया है। सभी छात्र संगठनों को फिर चिंता सताने लगी कि चुनाव होंगे या फिर नहीं क्योंकि पिछले साल नामांकन के दौरान चुनाव निरस्त कर दिए गए थे।

छात्रनेताओं का कहना था कि कॉलेज चुनाव को लेकर उदासीन रवैया अपना रहा है। अगर अधिसूचना नहीं जारी होती है तो छात्र आदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान अंबेडकर छात्रसभा के अवनीश चौबे, आशुतोष सिहं, अंशुमान पटेल, विनोद कुमार, रोहित सिंह, अर्जुन रस्तोगी, सछास के रोहित यादव, इमरान अंसारी, वैभव गंगवार, गजेंद्र यादव मुहम्मद फैज और हेमंत सिंह इसके अलावा अन्य संगठनों के भी छात्रनेता मौजूद रहे।

वर्जन

छात्रों को चुनाव के लिए आंदोलन करने की कतई जरूरत नहीं है। कॉलेज में चुनाव कराने की तैयारी है। छात्र कॉलेज आना शुरू कर दें, चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी कर दी जाएगी।

-डॉ. सोमेश यादव, प्राचार्य बरेली कॉलेज

कॉलेज को लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन करना चाहिए। सेशन शुरू होने के आठ सप्ताह के भीतर चुनाव संपन्न हो जाने चाहिए। कॉलेज छात्रों को धोखे में न रखे। जल्द चुनाव की अधिसूचना जारी करे।

-जवाहर लाल, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।