विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक की दोस्ती से बना बिछड़ों का संगठन

By Edited By:
Updated: Mon, 20 Jan 2014 01:45 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : सेंट मारिया गोरैटी इंटर कॉलेज के पुरा छात्र सम्मेलन का रविवार को आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलेज की पूर्व छात्राओं ने हिस्सा लिया। करीब तीन वर्ष पूर्व पुरा छात्र संगठन की अध्यक्ष तसनीम समसी ने फेसबुक से कॉलेज की पुरा छात्राओं को सर्च कर संगठन का रूप देना शुरू किया। मुहिम रंग लाई और देखते-देखते एक छोटे से प्रयास ने बड़ा रूप ले लिया। इस मौके पर कॉलेज की कई शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें आशा अग्रवाल, नियाजी, वीणा, डी सिंह, हरविंदर आदि शामिल रहीं। समारोह में जुटी छात्राओं ने कॉलेज के दिनों की याद ताजा किया। इस दौरान मुख्य रूप से अनंतवीर सिंह, अशोक, ऋतु जायसवाल, रिया गुलाटी, शुभ्रा भसीन, डॉ.शालिनी अरोड़ा आदि मौजूद रहीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर