विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजनौर के एक मौलाना पर दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Wed, 24 Aug 2016 11:48 PM (IST)

एक महिला ने शहर के एक मौलाना पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मौलाना का वीडियो भी वायरल हो चुका है।

News Article Hero Image

बिजनौर (जेएनएन)। एक महिला ने शहर के एक मौलाना पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मौलाना का वीडियो भी वायरल हो चुका है। बुधवार देर शाम महिला व परिजन एसपी के सामने पेश हुए और कार्रवाई की मांग की। मुजफ्फरनगर जिले की निवासी महिला परिजनों के साथ बुधवार देर शाम एसपी आवास पर पहुंची। महिला ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। उस पर भूत-प्रेत का साया बताया जा रहा था। ठीक नहीं होने पर एक मौलाना से संपर्क किया।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

महिला का आरोप है कि बिजनौर शहर के इस मौलाना ने उस पर से हवा उतारने का झांसा दिया। तीन दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र में बुलाया और एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि मौलाना ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला ने बताया कि उसका यह वीडियो भी वायरल हो गया है। एसपी ने महिला थाने की इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी मौलाना के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। एसपी उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया गया है। मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। महिला व मौलाना के अश्लील वीडियो की भी गहनता से जांच की जा रही है।