विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलंदशहर में महिला का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Thu, 07 Jul 2016 09:17 AM (IST)

बुलंदशहर के नई मंडी चौकी इलाके में कार सवार युवकों ने बाइक से जा रहे दंपती का अपहरण कर उसकी पत्नी के साथ रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया।

News Article Hero Image

बुलंदशहर (जेएनएन)। कार सवार युवकों ने बाइक से जा रहे दंपती का अपहरण कर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रातभर हैवानियत करने के बाद महिला को जंगल में फेंक दिया। आरोपियों में से एक आरटीओ दफ्तर का कर्मचारी बताया जा रहा है। घटना नई मंडी चौकी क्षेत्र की है।

महिला हिंसा से संबंधित अन्य समाचरों के लिए यहां क्लिक करें।

फाइनेंस का काम करने वाला शिकारपुर के एक गांव का व्यक्ति मंगलवार शाम पत्नी के साथ बाइक से बुलंदशहर से अपने गांव जा रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र के सीकरी गांव के पास कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दंपती का अपहरण कर पति को शराब में पिलाकर बेहोश कर दिया और उसकी पत्नी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। रातभर दुष्कर्म के बाद पांचों आरोपी महिला को नई मंडी चौकी क्षेत्र के सीकरी के जंगल में नग्नावस्था में फेंक गए। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला से थोड़ी दूर फेंके गए उसके पति को पति को भी बेहोशी की अवस्था में बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को नई मंडी चौकी ले गई, लेकिन मामला दर्ज करने से कतराती रही। कुछ अधिकारी दिनभर पुलिस पर लीपापोती करने का दबाव बनाते रहे। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आग्रह पर दंपती अलीगढ़ के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार में बैठा था लेकिन आरोपियों ने अलीगढ़ न जाकर पति को शराब पिलाने के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। एसपी सिटी राममोहन सिंह ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जांच सीओ सिटी हिमांशु गौरव को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें