विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुस्न का जलवा दिखाकर लूट करती थी कॉल गर्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 21 Jul 2016 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 10:40 AM (IST)

गरिमा उर्फ गौरी कई महीनों पहले तक अपना जिस्म बेचने वाली कॉलगर्ल थी। अपने पेशे के दौरान उसकी मुलाकात नोएडा के लुटरों के एक गैंग से हुई।

News Article Hero Image

बुलंदशहर (जेएनएन)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में लोगों को अपने हुस्न का जलवा दिखाकर गैंग के साथ लूट करने वाली कॉल गर्ल कल पुलिस के हत्थे चढ़ गई। इस गैंग के पास में लूट की एक कार, छह बाइक के साथ चार तमंचे मिले हैं।

लुटेरों के गैंग के साथ लूट करते पकड़ी गई एक मोहतरमा को किसी अतीत अग्रवाल की तलाश थी। वह एसपी बुलंदशहर के साथ प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुद को कॉल गर्ल बता रही थी और लुटेरों के गैंग में फंसने का दावा कर रही हैं। बुलंदशहर पुलिस ने इन मोहतरमा और इनके साथी लुटेरों को लूट के बाद दौड़ाकर पकड़ा।

इस गैंग ने दिल्ली से बुक कराई गई कार को बुलंदशहर में लूट लिया। पुलिस आफिस में प्रेसवार्ता के दौरान लुटेरों के गैंग की मेम्बर मीडिया के कैमरों के सामने बार-बार अतीत अग्रवाल का नाम दोहरा रही थी। उसने बताया कि वह कॉल गर्ल है और उसको अतीत अग्रवाल बुकिंग पर देहरादून ले जा रहा था। हम इसी गाड़ी में थे और अतीत भाग गया।

यह भी पढ़ें- छात्रा की शादी तय होने पर प्रेमी ने बनाया अश्लील फेसबुक पेज

उसका नाटक अधिक देर तक नहीं चला। भारद्वाज नाम की इस लुटेरी को अतीत अग्रवाल से उम्मीद है कि वह इसे बचा लेगा। मीडिया के कैमरों के सामने यह लुटेरी कई बार अतीत अग्रवाल को मदद के लिए पुकारती रही। खुद को अलीगढ़ की बताने वाली गरिमा भारद्वाज उर्फ गौरी शर्मा बुलंदशहर में लुटेरों के एक गैंग के साथ गिरफ्तार की गयी।

रात के अंधेरे में गरिमा उर्फ गौरी ने दिल्ली से बुक कराई गयी एक कार को गैंग के साथ लूट लिया और कार ड्राइवर का टुपट्टे से गला घोंटकर उसे रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि गरिमा उर्फ गौरी कई महीनों पहले तक अपना जिस्म बेचने वाली कॉलगर्ल थी।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता दयाशंकर के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा

अपने पेशे के दौरान उसकी मुलाकात नोएडा के लुटरों के एक गैंग से हुई। गरिमा ने गैंग में अपने अलीगढ़ के कुछ साथियों को शामिल किया। फिर बुलंदशहर, अलीगढ़, नोएडा, हापुड़ व गाजियाबाद में लूट और राहजनी की वारदातें शुरू कर दी।

गैंग के साथियों के साथ मिलकर गरिमा उर्फ गौरी राह चलते वाहनों को रोकने के लिए अपनी खूबसूरती का इस्तेमाल करती थी और बाकी गैंग के बदमाश उस शिकार को टारगेट पर लेकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के सामने इस गैंग ने अकेले बुलंदशहर में आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- फरमान नहीं माना तो दबंगों ने पेड़ से लटकाया, बाल काटकर घुमाया

मीडिया के सामने गरिमा उर्फ गौरी ने खुद के कॉलगर्ल होने की बात स्वीकारी है।

एसपी सिटी राममोहन सिंह ने बताया कि खुर्जा देहात इलाके से लूटी गयी कार बरामद कर ली गयी है। बदमाशों की माल और हथियारों समेत गिरफ्तारी की गयी है। गरिमा समेत इस गैंग में सात लुटेरे शामिल है और यह बहुत सक्रिय लुटेरों का गैंग है। इन्हें जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- लड़कियों के LIPS देख क्या सोचते हैं लड़के

इस गैंग के मनीष पुत्र वीरेंद्र सिंह, जीतन उर्फ जितेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह, सोनू जाट पुत्र उदयवीर निवासीगण गांव बादशाहपुर पचगई थाना शिकारपुर और प्रमोद पुत्र इंद्र सिंह निवासी गांव सावली थाना सिकंदराबाद, गौरी पत्नी मुकेश निवासी सराय टोडी थाना अतरौली जिला अलीगढ़, सोनू ठाकुर पुत्र बिजेंद्र निवासी चचोई थाना खुर्जा देहात और कृष्णा पुत्र देवेंद्र निवासी बनवारीपुर थाना सलेमपुर को गिरफ्तार किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।