विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी ने दलित दुखी प्रसाद के घर लिया चाय का सुख

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2016 05:30 PM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2016 05:19 PM (IST)

किसान यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने देवरिया में छोटी गंडक पर बने पटनवा पुल के पास मक्के का स्वाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देवरिया (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान यात्रा के दौरान पटनवा पुल के पास मक्के का स्वाद लिया और कंचनपुर में दलित दुखी प्रसाद के घर चाय का सुख लिया और अब बस्ती जिले की हर्रेया दलित बस्ती में किशोरीलाल के घर भोजन की तैयारी है।

देखें तस्वीरें : राहुल गांधी ने देवरिया से शुरू की किसान यात्रा

कंचनपुर में खाट पंचायत

देवरिया जिले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने बस से कुशीनगर के लिए जा रहे थे कि रास्ते में कंचनपुर में रुके और दलित दुखी प्रसाद के घर खाट पर बैठकर राहुल गांधी ने चाय पी तथा ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी पूछा। हालांकि पहले से कंचनपुर में राहुल गांधी के चाय पीने का कार्यक्रम निर्धारित नहीं था, लेकिन माना जा रहा है कि टीम पीके ने यह कार्यक्रम तय किया था। देवरिया जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर कंचनपुर पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां से सपा के शाकिर अली विधायक हैं, जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही का भी यह गृह क्षेत्र है। कुछ देर बार कुशीनगर के लिए रवाना हो गए।

मोदी उद्योगपतियों के हितैषी और किसानों के दुश्मन : राहुल

पटनवा पुल के पास मक्का का स्वाद

देवरिया जिले में रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने बस से कुशीनगर के लिए जा रहे थे कि रास्ते में देवरिया जिले के छोटी गंडक के पटनवा पुल पर रुके वहां राहुल ने मक्के का स्वाद लिया। इसके बाद कुशीनगर के लिए रवाना हो गए।

देवरिया के रुद्रपुर में राहुल गांधी की सभा के बाद खाट की लूट

किशोरीलाल के घर भोजन

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आठ सितंबर को बस्ती के हर्रेया के वार्ड नंबर दो की दलित बस्ती में जाकर लोगों से संवाद बनाएंगे। यहीं पर वह किशोरीलाल के घर भोजन करेंगे। यह परिवार राहुल का कार्यक्रम लगने से काफी खुश है। किशोरीलाल ने कहा जो बन पाएगा, उसी से राहुल की सेवा करेंगे। किशोरीलाल का परिवार झोपड़ी में रहता है। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो राहुल से कहेंगे कि आखिर कब तक झोपड़ी में गुजर बसर करें। दलित बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को एसपीजी के अधिकारी ने दलित बस्ती का दौरा किया। वह घर देखा जहां राहुल के जाने का कार्यक्रम है।

तस्वीरों में देखें-देवरिया में राहुल गांधी की सभा के बाद खाट लूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।