Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एटा में बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला से गैंगरेप

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2016 12:45 PM (IST)

    लिफ्ट देने के बहाने इन दोनों ने महिला के साथ बच्चों को बाइक पर बिठाया और फिर जबरन खेत में ले गए। दोनों बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला से सामूहि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एटा (जेएनएन)। लिफ्ट देने के बहाने वहशी दरिंदों ने एटा में एक मां के साथ बच्चों के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्चे इस दौरान शोर न मचा सकें, इसके लिए दरिंदों ने बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।

    एटा में कल दो मासूम बच्चों के साथ दवा लेकर घर लौटती महिला को बाइक सवार युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।

    दो किशोरियों से दुष्कर्म तीसरी ने अस्मत बचाने में दी जान

    लिफ्ट देने के बहाने इन दोनों ने महिला के साथ बच्चों को बाइक पर बिठाया और फिर जबरन खेत में ले गए। दोनों बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुनकर राहगीर दौड़े, तो आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, मगर आरोपी हाथ नहीं आए।

    मुजफ्फरनगर में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म

    एटा में यह घटना सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाली महिला अपने मासूम बेटे-बेटी को लेकर दूसरे गांव में चिकित्सक के पास थी। कल देर शाम दवा लेकर महिला बच्चों के साथ लौटने लगी। इसी दौरान बाइक से कालीचरन और उसके साथी महिला को देखकर रुके और उसे घर छोडऩे की बात कही। महिला ने पहले तो मना किया, मगर बच्चों का हवाला देने पर वह बैठ गई।

    Gangrape: पति ने महिला को बंधक बना पांच दिन कराया सामूहिक दुष्कर्म

    थोड़ी दूर कालीचरन ने बाइक रोकी और जबरन महिला को खींचकर खेत में ले गया। मां को चीखता देख दोनों बच्चे रोने लगे। वहशियों ने दोनों बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुनकर रास्ते से गुजर रहा पड़ोसी गांव का युवक रुका और खेत के बाहर से दोनों को ललकारा।

    खबरें और भी

    बिजनौर में युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

    इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग निकले। किसी तरह गांव पहुंची महिला ने परिवार के लोगों को इस घटना जानकारी दी। सूचना दिए जाने पर पुलिस फोर्स गांव पहुंच गया और महिला से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।