विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा के टिकट बंटवारे में अंतिम भूमिका मेरी होगी : रामगोपाल यादव

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2016 03:27 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 07:27 PM (IST)

समाजवादी पार्टी में अभी चल रहे टिकट बंटवारे के बारे में राम गोपाल यादव ने कहा कि टिकट बंटवारे में अंतिम भूमिका मेरी ही होगी।

News Article Hero Image

इटावा (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी से बाहर होने के बाद वापसी करने वाले प्रोफेसर रामगोपाल यादव बेहद जोश में हैं। पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि अब वह भी पार्टी में काफी अहम भूमिका में रहेंगे।

समाजवादी पार्टी में अभी चल रहे टिकट बंटवारे के बारे में राम गोपाल यादव ने कहा कि टिकट बंटवारे में अंतिम भूमिका मेरी ही होगी। प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर राम गोपाल ने कहा कि इस बारे में नेता जी मुलायम सिंह यादव तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बहुत बार बोल चुके हैं। अब मेरी हैसियत नहीं कि इस पर मैं कुछ बोलूँ। राम गोपाल ने इसके साथ ही चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें- रामगोपाल के बाद सपा के बाकी नेताओं की भी होगी घर वापसी

इससे पहले समाजवादी पार्टी से निकाले गए रामगोपाल यादव 14 नवंबर को इटावा में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में रो पड़े थे। वह इटावा में सपा से निष्कासित विधान परिषद सदस्यों की बैठक के बाद वह प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उससे लग रहा था कि समाजवादी कुनबे में कलह की आंच अभी सुलग रही है। आज प्रोफेसर रामगोपाल का अलग ही रंग देखने को मिला।

यह भी पढ़ें- रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन वापस, पार्टी में सभी पद बरकरार

सपा से निष्कासित सांसद रामगोपाल यादव ने 14 को पत्रकार वार्ता में सपा में मनमाने ढंग से टिकट वितरण का आरोप लगाया था। इस दौरान वह रो पड़े। उन्होने कहा की सभी निष्कासित नेताओ की वापसी हो। टिकट वितरण में मुख्यमंत्री की सहमति हो।

यह भी पढ़ें- रामगोपाल यादव की सपा में वापसी पर क्या बोले अमर सिंह

मुलायम सिंह घोषित करें कि चुनाव अखिलेश यादव के अगुवाई में लड़ा जायेगा। उन्होंने अपने योगदान को बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्होने खड़ी की। उन्होने पार्टी का अधिवेशन बुलाने कि माँग के साथ ही कहा था कि संसदीय दल के नेता पद से हटाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नेता जी को लोग गलत राय दे रहे हैं। वे मन से काम करते हैं तो उनसे शानदार नेता देश में नहीं है। उस दौरान रामगोपाल ने कहा था कि वह जल्द ही एक किताब लिखेंगे जिसमें सारी बातें सामने लायेंगे।

यह भी पढ़ें- अगर मुझे कुछ हुआ तो रामगोपाल जिम्मेदारः अमर सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।