विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस साल में ढाई लाख लोग ठंड व भूख से मरे : अवधेश

By Edited By:
Published: Tue, 11 Feb 2014 12:18 AM (IST)

News Article Hero Image

फैजाबाद : प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश में पिछले दस वर्षो में दो लाख 45 हजार गरीब ठंड व भूख से मर चुके हैं। देश की आजादी का पूरा लाभ गरीब व असहायों को नहीं मिल पा रहा है। वे बीकापुर क्षेत्र के जेरुवा मजरे पश्चिम पुरवा में स्वागत समारोह के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। समाज कल्याण मंत्री ने गांव में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन समारोह में भी भाग लिया और साथियों सहित प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवा वर्ग सहित किसानों, असहायों व नारी वर्ग के हित के लिए लागू की गई योजनाओं का ब्यौरा गिनाया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की आवाम समाजवादी पार्टी के साथ रहेगी। उन्होंने मौजूद लोगों से पार्टी प्रत्याशी मित्रसेन यादव को जिताकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त करने का आह्वान किया। मंत्री के साथ रहे बीकापुर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आबाद अहमद खां, जिला पंचायत सदस्य गिरीश पांडेय 'डिप्पुल' ने भी सभा को संबोधित किया।

समारोह में मंत्री को 21 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में शिवप्रसाद यादव उर्फ गुनई, कृष्णदेव यादव, सूबेदार यादव, राजबहादुर यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रपाल यादव, सुरेंद्र प्रसाद पांडेय सरल कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।