विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम से मुसलमानों का झगड़ा नहीं : आजम ने धारण की माला और रामनामी

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sat, 10 Sep 2016 06:08 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि राम से मुसलमानों का कोई झगड़ा नहीं है यदि राम होते तो रथ न निकलता और खून न बहाया जाता।

News Article Hero Image

फैजाबाद (जेएनएन)। नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि राम से मुसलमानों का कोई झगड़ा नहीं है यदि राम होते तो रथ न निकलता और खून न बहाया जाता। कुछ ऐसे ही अपने वक्तव्यों को आत्मसात करते हुए बाबरी की शहादत पर भाजपा, विहिप व रामभक्तों पर तेजाबी बारिश करने वाले आजम खां सपा संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवनाथ दास से गले में माला डलवाने और रामनामी लेने से जरा भी नहीं हिचके। उनसे वाकिफ डॉ. राममनोहर लोहिया विवि प्रेक्षागृह में मौजूद लोग चंद पलों के लिए अवाक रह गए।

भगत सिंह को फांसी विवाद को हवा

फैजाबाद में आजम खां भले ही भगवान राम के आदर्शों के सकारात्मक रुख लिए नजर आए लेकिन शहीद भगत सिंह को फांसी दिलाने में झूठी गवाही की बात कहकर एक नए विवाद को हवा दे दी। उन्होंने कहा कि जिन तीन लोगों ने भगत सिंह के खिलाफ झूठी गवाही दी उनमें एक भी मुसलमान नहीं था। अंग्रेज वायसराय ने बम फेंकने के आरोप में जब भगत सिंह को फांसी देने के लिए जज से कहा तो उसने इन्कार कर दिया। वह जज सहारनपुर के बेग साहब थे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह द्वारा फेंका गया बम धमकाने वाला था न कि जान लेने वाला। मंत्री ने कहा कि सच को ज्यादा दिन दबाया नहीं जा सकता। एक न एक दिन जरूर सामने आता है।

आजम खां की बर्खास्तगी को लेकर भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

बुजर्गों के अस्ताने पर ढोंग न करें

ई-रिक्शा वितरण करने आए नगर विकास मंत्री राममनोहर लोहिया अवध विवि प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। करीब 40 मिनट के लंबे भाषण में उनके निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी व भारतीय जनता पार्टी ही रही। राहुल गांधी के हनुमानगढ़ी दर्शन व किछौछा शरीफ जाने के सवाल पर कहा कि वह कलमा भी पढ़ें। बुजर्गों के अस्ताने पर ढोंग न करें। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं की ओर इशारा करते हुए आजम बोले कि यह कल का भविष्य हैं। बादशाह बेटियों की दुहाई दे रहा है। इसके लिए पत्नी की जरूरत होती है। ढोंग की राजनीति बंद होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि हम गंगा नदी के दुश्मन नहीं। झूठी अफवाह फैलाई जाती है। योग एक अभ्यास है। इसका विरोध नहीं करता।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।

एक साल में अखंड भारत का दावा

फैज़ाबाद में राहुल गांधी की खाट लूट पर आज़म कहा कि खाट छोड़ कर आये इसीलिए दिक्कत हो गई। कांग्रेस कार्यकर्त्ता जंहां जाये खाट खड़ी करके आये। आजम खां ने कहा कि अखंड भारत चाहिए तो मुझे पीएम बनाये एक साल में अखंड भारत बना दूंगा।