विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ से आज मिलेंगे अयोध्या के संत

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Fri, 21 Apr 2017 12:15 PM (IST)

अयोध्या के संत-महंतों का एक प्रतिनिधिमंडल आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा।सीएम योगी से इन संतों के प्रतिनिधिमंडल की भेंट दोपहर के बाद होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ से आज मिलेंगे अयोध्या के संत
सीएम योगी आदित्यनाथ से आज मिलेंगे अयोध्या के संत

फैजाबाद (जेएनएन)। भगवान राम की नगरी अयोध्या के संतों का एक प्रतिनिधिमंडल आज लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। सीएम तथा संतों की यह मुलाकात उनके सरकारी आवास पर होनी तय है। 

सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मामले में निर्देश के बाद से राम मंदिर का मामला एक बार फिर गरम हो गया है।

यह भी पढ़ें: पचास से अधिक मुस्लिम कारसेवक ईंट लेकर राम मंदिर निर्माण करने पहुंचे अयोध्या

इसी को लेकर अयोध्या के संत-महंतों का एक प्रतिनिधिमंडल आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई महंत नृत्यगोपाल दास करेंगे। माना जा रहा है कि संतों का यह प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या आने का निमंत्रण भी देगा। सीएम योगी से इन संतों के प्रतिनिधिमंडल की भेंट दोपहर के बाद होगी।

यह भी पढ़ें: माफिया डॉन को जेल में मिले अन्य अपराधी जैसा ही खाना और सुविधाएं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें: आठ गुना बढ़ा इटावा में मुलायम की कोठी का बिजली लोड