Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अयोध्या में विवादित ढांचा की 24वीं बरसी पर आज पसरी खामोशी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2016 03:59 PM (GMT+05:30)

    अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की 24वीं बरसी आज हिंदू व मुस्लिम संगठन ने फैजाबाद के साथ अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारी कर रखी ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फैजाबाद (जेएनएन)। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की 24वीं बरसी आज भले ही विरोध व समर्थन की बड़ी-बड़ी बातें हो रही है, लेकिन अभी चारों तरफ खामोशी पसरी है। कल देर शाम से आज सुबह तक शहर में हर तरफ खामोशी है। सरयू तट पर भी शांति है।

    अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की 24वीं बरसी आज हिंदू व मुस्लिम संगठन ने फैजाबाद के साथ अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारी कर रखी है। इससे अलग आम लोगों ने लगता है इन सभी आयोजनों से किनारा कर रखा है। फैजाबाद में वैसे भी निषेधाज्ञा के मद्देनजर बगैर अनुमति कोई भी आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

    देखें तस्वीरें : अयोध्या में विवादित ढांचा की 24वीं बरसी आज

    छह दिसंबर पर अयोध्या में एसपी सिटी उदय शंकर सुरक्षा बल के साथ सुबह से ही चौकस थे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मदन चंद दुबे ने बताया कि शहर में एक मुस्लिम संगठन को छोड़ अन्य किसी ने किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं मांगी है।बाबरी विध्वंस की 24वीं बरसी पर अयोध्या में अलर्ट। विहिप विजय दिवस मनाएगी। मुस्लिम समुदाय मनायेगा यौमे गम,अन्य कार्यक्रम की अनुमति नही।

    अपर जिलाधिकारी नगर वीके पाण्डेय ने बताया कि अयोध्या में विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के काफी दूरी के परिधि में बैठक व सभा, भाषण इत्यादि को भी प्रतिबंधित किया गया है। विश्व हिन्दू परिषद, विहिप मुख्यालय कारसेवकपुर में शौर्य दिवस के अवसर पर हिन्दू धर्म जागरण सम्मेलन का आयोजन किया है। वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम संगठनों ने अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर यौमे गम दिवस मनाने का निर्णय लिया है और कहा कि मस्जिदों में बाबरी-मस्जिद के पुन: निर्माण के लिए दुआ करेंगे।

    खबरें और भी

    तस्वीरों में देखें-पंचकोसी परिक्रमा को उमड़ा जनसैलाब

    फैजाबाद बार एसोसिएशन कचहरी के वकालतखाना में विजय दिवस मनाएगी। आज ही विश्व हिंदू परिषद कारसेवकपुरम में शौर्य दिवस का आयोजन करेगा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने भगवा दिवस मनाने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम अयोध्या में नयाघाट पर अपरांह दो बजे रखा गया है। इसमें कई प्रांतों के नेताओं व पदाधिकारियों के आने की संभावना है। शिव सेना व अन्य संगठन भी प्रदर्शन करेंगे।

    तस्वीरों में देखें-अयोध्या में राम बारात की रौनक

    बाबरी एक्शन कमेटी ने मुसलमानों से कारोबार बंद कर विरोध जताने का आह्वान किया है। इंडियन मुस्लिम लीग वादा निभाओ बाबरी मस्जिद तामीर कराओ दिवस मनाने के साथ सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में अपरांह एक बजे धरना देगी। इंडियन मुस्लिम समाज, मुस्लिम मजलिस व अन्य मुस्लिम संगठन विभिन्न आयोजन करेंगे।