यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फैजाबाद जंक्शन पर दिखा संदिग्ध आतंकी पूरे जिले में हाई अलर्ट
फैजाबाद शहर में एक बार फिर संदिग्ध आतंकी देखे गए । विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी के बीच संदिग्ध आंतकी देखे जाने की सूचना से हड़कंप है।

फैजाबाद (जेएनएन)। आतंकी हमले का शिकार हो चुके फैजाबाद शहर में एक बार फिर संदिग्ध देखे गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में चल रही सरगर्मी के बीच संदिग्ध आंतकी देखे जाने की सूचना से हड़कंप है। यह संदिग्ध फैजाबाद जंक्शन पर देखा गया है, जिसकी सूचना एक किशोर ने डायल 100 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पूरा पुलिस अमला फैजाबाद जंक्शन पहुंच गया।
पौत्र ने चुराकर बेंच दी बिस्मिल्लाह खां की चांदी की शहनाइयां
एसएसपी अनंतदेव ने सूचना देने वाले किशोर से काफी देर पूछताछ की। किशोर के बताने के मुताबिक एसपी सिटी उदयशंकर व एएसपी विक्रांतवीर ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अयोध्या को खास निगरानी में रखा गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। छानबीन आंतकी गतिविधियों की होने की वजह से सूचना देने वाले किशोर का नामपता पुलिस ने गोपनीय रखा है। इतना जरूर सामने आया है कि किशोर गोंडा जिले का रहने वाला है और शहर में रहकर एक इंटर कॉलेज में पढ़ रहा है।
इलाहाबाद में चुनावी परिचर्चा में बवाल, कुर्सियां फेंकी और वाहन में तोडफ़ोड़
किशोर सोमवार की अपराह्न फैजाबाद जंक्शन आया था। रेलवे स्टेशन पर उसने एक युवक को हथियारों व वॉकीटॉकी के साथ देखा। संदिग्ध किसी से वॉकीटॉकी पर बात भी कर रहा था। उसकी गतिविधियां देख किशोर सकते में आ गया। सोमवार को किशोर से यह जानकारी किसी को नहीं दी। मंगलवार की सुबह उसने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को कचहरी सीरियल ब्लॉस्ट के आतंकियों की पेशी भी थी। इसलिए संदिग्ध आतंकी देखे जाने की सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। किशोर के बयान और उसके आधार पर छानबीन पुलिस को उलझाने वाली है। किशोर ने संदिग्ध को सोमवार की अपराह्न देखा था, लेकिन सूचना मंगलवार की सुबह पुलिस को दी। फुटेज के आधार पर की गई छानबीन में भी पुलिस को सिर्फ सूचना देने वाला किशोर ही दिख रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच के लिए फुटेज सुरक्षित कर ली है। एसएसपी अनंतदेव का कहना है कि किसी भी आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता है। किशोर की ओर से दी गई हर जानकारी की गहनता से पड़ताल कराई जा रही है।
--------

