विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या में मंदिर का नहीं जमीन के हक का विवाद : उमा भारती

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2016 03:53 PM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2016 04:50 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा अयोध्या में राम मंदिर को लेकर तो इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला पहले ही रामलला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अयोध्या (जेएनएन)। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज फैजाबाद में अयोध्या के राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उमा भरती मानती हैं कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कोई भी विवाद नहीं है।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर तो इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला पहले ही रामलला के पक्ष में है। वहां पर अब सारा विवाद केवल जमीन के मालिकाना हक को लेकर है। उमा भारती का मानना है कि इस विवाद का हल कोर्ट के बाहर भी संभव है।

यह भी पढ़ें- भाजपा के आइटी सेंटर का उद्घाटन, चुनावी तैयारी तेज

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम व गंगा देश में कोई राजनीतिक एजेंडा नही हैं, यह तो जीवन मरण का सवाल है। अब राजनीतिक पार्टियां इन मुद्दों पर कमेंट न करें तो बेहतर है। उमा भारती ने कहा कि हिंदू समाज कथा आयोजन के साथ-साथ नदी के स्नान घाटों पर भी पैसा खर्च करे। नदी के घाट जब विकसित होंगे तो सभी को इसका लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी केवल जुमले बोलने वाले फेंकू प्रधानमंत्री : शिवपाल

उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री के नोटबंदी के निर्णय से देश की जनता को उतनी परेशानी नहीं है, जितनी कि मायावती और मुलायम सिंह यादव को है। यह परेशान इसलिए हैं क्योंकि इन लोगो के पास ही सर्वाधिक धन है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी उमा भारती ने तंज कसा। उमा भारती ने कहा कि अखिलेश यादव तो मुलायम सिंह की कमाई खा रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में अपने बल पर कुछ भी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश के गठबंधन वाले बयान पर अमर सिंह का सुझाव


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।