विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब गाजियाबाद हज हाउस से जाएंगे यात्री

By Edited By:
Updated: Wed, 03 Aug 2016 01:01 AM (IST)

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : इस साल हज पर जा रहे यात्रियों की लिए राहत की खबर है। उन्हें यात्रा शुरू

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : इस साल हज पर जा रहे यात्रियों की लिए राहत की खबर है। उन्हें यात्रा शुरू करने से पहले औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अब दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी होगी। शासन ने अब प्रदेश में ही पासपोर्ट, वीजा एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों को अभी अपनी यात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली हज हाउस के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। शासन ने गाजियाबाद में आला हजरत हज हाउस की स्थापना की है। जिसका उदघाटन चार अगस्त गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। इसके अगले दिन से ही यात्रियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। जिले से इस साल 138 यात्री हज पर जा रहे हैं। इनमें से 35 यात्रियों का पहला जत्था पांच अगस्त को रवाना होगा। इन्हें भी यात्रा शुरु करने से पहले गाजियाबाद हज हाउस से भी सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे।

इस निर्णय से यात्रियों की उलझन खत्म हो गई। प्रदेश के चीफ मास्टर ट्रेनर आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया कि यात्रा शुरु होने के पहले दिन वह स्वयं गाजियाबाद हज हाउस और दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रह कर यात्रियों की मदद करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों को ले जाने के लिए दिल्ली से प्रतिदिन चार फ्लाइट जाएंगे। जिले के यात्री 6, 7 और 8 अगस्त को भी जाएंगे।