Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपहरण कर छात्रा से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

    By Edited By:
    Updated: Tue, 18 Aug 2015 09:19 PM (IST)

    लोनी : छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्षेत्र की एक क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लोनी : छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 15 वर्षीय छात्रा के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सात बजे वह दिल्ली स्थित एक स्कूल मे पढ़ने जा रही थी तभी कालोनी में रहने वाला ऑटो चालक वसीम ने उसका अपहरण कर ले गया। इसके बाद उसने दिल्ली की मुस्तफाबाद कालोनी में परिचित के यहां ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह शाम को अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। परिजन ने आरोपी युवक के खिलाफ लोनी बार्डर थाने मे मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी विरेंद्र सिह यादव ने बताया कि आरोपी केा दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। छात्रा व आरोपी युवक के अलग-अलग संप्रदाय का होने से इलाके में तनाव का माहौल है।

    --

    खंभे में करंट से गाय की हुई मौत

    लोनी : ईस्ट एंड अंसल कालोनी में खंभे में आए करंट से गाय की मौत हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत निगम ने बिजली बंद की।