Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय का निधन

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 22 Nov 2016 11:30 AM (IST)

    डॉ. राय ने हिंदी के साथ ही भोजपुरी साहित्य जगत में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने आंचलिक उपन्यासकार के रुप में ख्याति अर्जित की। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गाजीपुर (जेएनएन)। प्रख्यात हिंदी तथा भोजपुरी साहित्यकार डॉ. विवेकी राय का आज वाराणसी में निधन हो गया। 93 वर्षीय डॉ. राय ने आज तड़के पौने पांच बजे अंतिम सांस ली थी।

    सांस लेने में तकलीफ के कारण उनका बीते कुछ दिनों से वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते 19 नवंबर को ही उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था। उनका आज वाराणसी में अंतिम संस्कार होगा।

    यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का निधन

    डॉ. राय ने हिंदी के साथ ही भोजपुरी साहित्य जगत में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने आंचलिक उपन्यासकार के रुप में ख्याति अर्जित की। डॉ. विवेकी राय को उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती से भी सम्मानित किया था।