विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सिर्फ शिगूफेबाज और सपा एक कुनबे की सरकारः राजबब्बर

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Wed, 31 Aug 2016 04:46 PM (IST)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मोदी सरकार को सिर्फ शिगूफों और घोषणाओं वाली सरकार और अखिलेश सरकार सिर्फ एक कुनबे की सरकार है।

News Article Hero Image

गोरखपुर (जेएनएन)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मोदी सरकार को सिर्फ शिगूफों और घोषणाओं वाली सरकार और अखिलेश सरकार सिर्फ एक कुनबे की सरकार है। राजबब्बर 27 साल यूपी बेहाल यात्रा लेकर प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं।

कांग्रेस का चुनावी रथ उत्तर प्रदेश में खोजेगा टिकट के दावेदार

आज गोरखपुर में राजबब्बर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र में शिगूफों वाली सरकार है। उसके मुखिया जो कहते हैं वह करते नहीं। बनारस को क्योटो बनाने को कहा था लेकिन आज भी बनारस जहाँ था वहीं है। कांग्रेस नेता ने राज्य की सपा सरकार को क़ानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर विफल सरकार करार दिया और प्रदेश में महिला हिसा, गुंडई, लूट. दंगे आदि मसलों पर सरकार की विफलताएं गिनाईं। साथ ही यहां तक कहा डाला कि यह जनता की नहीं सिर्फ एक कुनबे की सरकार है।

सिर्फ कांग्रेस की ही नीति तथा नीयत अच्छी : राज बब्बर

लोगों से जुडऩा छोड़ा, इसलिए रहे सत्ता से दूर

राजबब्बर ने कहा कि पिछले 27 साल से प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ। यहां सपा बसपा व भाजपा ने केवल जाति, धर्म, मजहब के नाम पर राजनीति को जनता को छलने का काम हुआ है। कांग्रेस पार्टी पिछल 27 साल से प्रदेश में सत्ता से दूर रही। इन 27 वर्षों में प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में जनता सं जुडऩा छोड़ दिया था इसलिए जनता ने हमें छोड़ दिया। मंथन के बाद पार्टी अब जनता से जुडऩे और प्रदेश की खस्ता हाल स्थिति को ठीक करने के लिए 27 साल यूपी बेहाल यात्रा निकाल कर जनता से जुड़ रही है। उन्होंने प्रदेश की खस्ताहाली के लिए सपा, बसपा व भाजपा की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।

पूर्वांचल की बदहाली के लिए सपा और भाजपा सरकारें जिम्मेदार