विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डा.जाकिर नाइक जैसे लोग इस्लाम के दुश्मन : योगी आदित्यनाथ

By Ashish MishraEdited By:
Published: Fri, 08 Jul 2016 01:32 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jul 2016 05:53 PM (IST)

डा.जाकिर नाईक जैसे लोग ही इस्लाम के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों के ही नाते इस्लाम, आतंकवाद का पर्याय बन गया है।

News Article Hero Image

गोरखपुर (जेएनएऩ)। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सांसद योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारवार्ता में कहा कि डा.जाकिर नाईक जैसे लोग ही इस्लाम के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों के ही नाते इस्लाम, आतंकवाद का पर्याय बन गया है। बांग्लादेश की घटनाएं खासकर वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमला चिंता का विषय है। मामला केंद्र केंद्र के संज्ञान में है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

इस्लाम मानने वालों को भी जाकिर जैसे लोगों को दरकिनार कर देना चाहिए। दिग्विजय एवं जाकिर के संबंधों के बाबत पूछने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घुटना टेक नीति भी आतंकवाद के फलने-फूलने की वजह है। उन्होने चार साल के दौरान प्रदेश सरकार में हुई सभी सरकारी नियुक्तियों की सीबीआई जांच की मांग की। कहा यह एक परिवार की सरकार है। संबंधित परिवार को सारा फोकस सूबे के लूट-खसोट पर है। प्रदेश में अराजकता इसका सबूत है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश की राजनीति के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

बीजेपी के फायरब्रांड सांसद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले चार साल से एक ही परिवार की लूट-खसोट का चारागाह बन गया है उत्तर प्रदेश।
योगी ने कहा कि पिछले चार साल में जितनी भी नियुक्तियां हुई हैं उनकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। बीजेपी सांसद ने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। चारो तरफ लूट खसोट मची हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी 22 जुलाई को गोरखपुर में
इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 22 जुलाई के दौरे के कार्यक्रम का भी जिक्र किया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले गोरखनाथ मंदिर में महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा की स्थापना करेंगे। उसके बाद संत समाज को संबोधित करेंगे। आदित्यनाथ ने कहा कि इसके अलावा लम्बे समय से एम्स की मांग की नींव भी पीएम रखेंगे और खाद कारखाना का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों ही संस्थाएं रोजगार सृजन में अहम रोल निभाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हलदिया टू जगदीशपुर वाया गोरखपुर गैस पाइप लाइन भी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।