Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तीन तलाक और चार विवाह पर जल्द लगे प्रतिबंध: योगी

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:25 PM (IST)

    भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया और तीन तलाक और चार विवाह की कुप्रथा पर जल्द प्रतिबंध की मांग की । ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गोरखपुर (जेएनएन)। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सांसद योगी आदित्यनाथ ने तीन तलाक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी का स्वागत करते हुए इसे संविधान सम्मत बताया है। उन्होंने तीन तलाक और चार विवाह की कुप्रथा पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

    मोदी का चुनाव रद करने को खुली अदालत में सुनवाई के बाद याचिका खारिज

    गोरखपुर में जारी बयान में योगी ने कहा कि भारत का संविधान जाति, मत, मजहब या लिंग के आधार पर किसी भी नागरिक से भेदभाव नहीं करता। ऐसे में किसी लोकतांत्रिक देश में तीन तलाक के आधार पर एक बड़ी आबादी को कैसे न्याय से वंचित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के 21 बड़े मुस्लिम देशों में तीन तलाक और चार विवाह की कुप्रथा पर पूरी तरह से रोक है। आखिर यह प्रतिबंध भारत में क्यों नहीं लगाया जाता। तीन तलाक और चार विवाह की यह कुप्रथा पूरी तरह असंवैधानिक, अव्यवहारिक और बर्बर है। इसे जितनी जल्दी हो सके, प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

    यूपी के 21 लाख कर्मचारियों को केंद्र के समान सातवें वेतन की सिफारिश