विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गायत्री प्रजापति की बर्खास्तगी से भी सपा का भला नहीं होगा : योगी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2016 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2016 01:48 PM (IST)

योगी आदित्य नाथ ने दो टूक कहा कि गायत्री तो छोटी मछली हैं, हिम्मत हो तो मुख्यमंत्री उन्हें संरक्षण देने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गोरखपुर (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता तथा गोरखपुर से सांसद योगी आदित्य नाथ प्रदेश के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की मंत्री पद से बर्खास्तगी को नाटक मानते हैं। गोरखपुर में सांसद आदित्य नाथ ने कहा कि भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बर्खास्तगी से भी सपा का भला नहीं होने वाला।

योगी आदित्य नाथ ने दो टूक कहा कि गायत्री तो एक छोटी मछली हैं, हिम्मत हो तो मुख्यमंत्री उन्हें संरक्षण देने वालेे पर कार्रवाई करें।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के करीबी खनन मंत्री गायत्री प्रजापति बर्खास्त

समाजवादी पार्टी की इस सरकार में प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में बड़े पैमानेे पर जमीनों पर कब्जे किए और कराए जा रहे हैं। जब चुनावी बेला आ गई है तो मुख्यमंत्री मंत्रियों की बर्खास्तगी का नाटक कर रहे हैं। योगी ने कहा कि लखनऊ से लेकर गाजियाबाद तक अवैध कब्जे की होड़ लगी है। इसे खुद सपा के प्रभावशाली लोग ही संरक्षण दे रहे हैं। यदि कार्रवाई करनी है तो मुख्यमंत्री ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें।

गायत्री के बाद अखिलेश ने राजकिशोर सिंह को भी किया बर्खास्त

गोरखनाथ मंदिर में आज आदित्य नाथ ने पत्रकारोंं से बातचीत की। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद शहाबुद़दीन की रिहाई के बाद राजद-जदयू के रिश्तों में आई खटास के बारे में योगी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस दिन बिहार में लालू प्रसाद से हाथ मिलाया उसी दिन उनके सुशासन की पोल खुल गई। राजद के साथ सरकार चलाने पर अब उन्हें शहाबुद़दीन जैसे लोगों को बर्दाश्त तो करना ही होगा, भले ही वे अपने पैरों तले कानून व्यवस्था का रौंदते रहें।

अखिलेश को सिर्फ काम के दम पर प्रदेश की सत्ता में वापसी पर संदेह

आदित्यनाथ ने राहुल गांधी की किसान महायात्रा को प्रभावहीन बताया। उन्होंने कहा राहुल किसानों के नाम पर सही बातें नहींं बोल रहे। सच यह है कि किसानों की सर्वाधिक उपेक्षा तो पिछली यूपीए की सरकार में हुई। बीते दो वर्ष के अंदर केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में जितने काम किए हैं उतना यूपीए के दस साल में नहीं हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।