विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरक्षक दल चमड़े की होली जलाकर करेगा गौरक्षा की अपील

By Edited By:
Updated: Wed, 27 Jul 2016 01:00 AM (IST)

हरदोई, जागरण संवाददाता : गोपामऊ के टंडौर खेड़ा में स्थित गौशाला में राष्ट्रीय गौरक्षक दल की ओर से गोर

News Article Hero Image

हरदोई, जागरण संवाददाता : गोपामऊ के टंडौर खेड़ा में स्थित गौशाला में राष्ट्रीय गौरक्षक दल की ओर से गोरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें गौरक्षा के लिए सभी से चमड़े का बहिष्कार करने की अपील करते हुए चमड़े की बनी वस्तुओं की होली चलाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप राष्ट्रीय गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्याम जी महाराज, जिलाध्यक्ष कमल मिश्र, जिला प्रभारी दीपक गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि गौरक्षक एवं क्षेत्रीय संयोजक गोवंश विकास प्रकोष्ठ भाजपा अवध क्षेत्र सुनील शुक्ला को जिले में गौरक्षा के लिए श्रेष्ठ कार्य करने के लिए गौमाता का चित्र व श्रीराम पट्टिका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गौरक्षक दल के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मिश्र, पूर्व प्रमुख हरियावां अजय पांडेय, भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा,गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन आरबी शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेश ¨सह, ¨मटू ¨सह , मंजूल कांत पांडेय, प्रवीण पांडेय,अशोक ¨सह बाबा, अंबरीश दुबे, आशुतोष बाजपेई आदि मौजूद रहे। संचालन गौरक्षक दल के जिला संयोजक अर¨वद शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौमाता का पूजन कर किया गया।