विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित उत्पीडऩ पर बसपा की सियासत, कांग्रेस की यात्रा अंतिम : केशव

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Fri, 02 Sep 2016 08:51 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी महायात्रा को अंतिम यात्रा करार दिया। बसपा केवल दलित उत्पीडऩ के नाम पर राजनीति करती है।

News Article Hero Image

इलाहाबाद (जेएनएन)। बसपा की रैली से ठीक दो दिन पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बसपा पर तीखा हमला किया। कहा कि जनता ने बसपा विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पाई अब केवल वोट बटोरने के लिए रैलियां कर रही हैं। इसीलिये बसपा की आजमगढ़ व आगरा रैलियां फ्लाप हो चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की अगुआई में चलने वाली महायात्रा को कांग्रेस की अंतिम यात्रा करार दिया।

आम तौर पर सपा के गुंडाराज को निशाने पर रखने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव मौर्य प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बसपा पर फायर नजर आए। उन्होंने कहा कि पांच साल में बसपा ने विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। सपा के गुंडाराज के खिलाफ पार्टी कहीं नजर नहीं आई, जबकि इस दौरान दलित उत्पीडऩ समेत राज्य अराजकता से जूझता रहा। पार्टी दलित उत्पीडऩ के नाम पर केवल राजनीति करती रही।

उन्होंने सपा सरकार के इशारे पर जगह-गह कब्जे किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि गुंडे माफिया सरकार में हावी हैं। इसलिए भाजपा की लहर है और पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी। राहुल गांधी की महायात्रा के बारे में पूछे एक सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रयाग आने वाली महायात्रा को अंतिम यात्रा ही माना जाता है। इसलिये ये कांग्रेस की अंतिम यात्रा ही है। कांग्रेस मुक्त भारत की ओर देश बढ़ रहा है।