Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अखिलेश के पास गंगाजल नहीं जो गुंडों को पवित्र कर दे : अमर सिंह

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jul 2016 09:47 AM (IST)

    राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास कोई ऐसा गंगाजल नहीं है जो गुंडों को पवित्र कर दे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कानपुर (जेएनएन)। कैराना पर हो हल्ला कर रही भाजपा को कश्मीर के हालात नहीं दिखाई दे रहे हैं। भाजपा गठबंधन सरकार की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कश्मीर नहीं संभाल पा रही हैं। भाजपा को कश्मीर पर भी नजर डालनी चाहिए। ये बातें एक निजी कार्यक्रम में यहां आए राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने पत्रकारों से कहीं।
    कानून व्यवस्था को लेकर वह अखिलेश सरकार का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास कोई ऐसा गंगाजल नहीं है जो गुंडों को पवित्र कर दे।

    उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

    यह गंगाजल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास है। तभी तो इटावा में सपा मुखिया के खिलाफ डाकू मान सिंह के पुत्र, संभल से डीपी सिंह समेत कई लोगों को उतारकर भयमुक्त समाज दे रहे हैं। अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी सपा मुखिया व पार्टी को नहीं कोसा, सिर्फ कामों को लेकर चिल्लाया हूं। प्रदेश में भाजपा के सीएम चेहरे के रूप में योगी आदित्यनाथ की बात आई तो बोले योगी पीठाधीश्वर हैं। वह यशस्वी जरूर हों लेकिन विजयी न हों। कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा शीला दीक्षित को बनाने पर बोले कि वह कैसे बता सकते हैं कि कांग्रेस जीतेगी या नहीं। वह भगवान नहीं हैं।

    उत्तर प्रदेश के समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

    उन्होंने कहा कि भाजपा को कैराना तो दिखाई पड़ता है लेकिन कश्मीर पर वह शांत है। कश्मीर में हिंदू कैसे विस्थापित हो रहे हैं, इसको लेकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। कश्मीर से विस्थापित लोगों को बसाने के लिए कानपुर व लखनऊ में जगह दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। लखनऊ में सीएम आवास के घेराव पर बोले कि भाजपाई छत्तीसगढ़ जाकर घेराव करें जहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, वहां नक्सलवादी हावी हैं। व्यापम घोटाले पर भी सबकी आंखें बंद हैं।