विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी विदेश घूम रहे हैं, उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रहे : राहुल

By Ashish MishraEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2016 09:28 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2016 09:41 PM (IST)

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले नरेंद्र मोदी ने किसानों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कानपुर (जेएनएन) । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले नरेंद्र मोदी ने किसानों को अच्छे दिनों के सब्जबाग दिखाये थे, परंतु सत्ता हासिल होने के बाद वह किसानों और गरीबों को भूल गए। मोदी विदेश घूम रहे हैं, उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं लेकिन उन्हें किसानों की चिंता नहीं है। पूरे देश में एक भी सेल्फी नहीं मिलेगी जो उन्होंने किसी किसान के साथ फिंचवाई हो।

सोच-विचार के बाद होगी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी कैंपों पर कार्रवाई: रिजीजू

मंगलवार को राहुल ने हमीरपुर के कुरारा और जालौन के कदौरा व कालपी में रोड-शो किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। हमीरपुर में सबसे पहले राहुल ने शहीद पार्क में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां आंगनबाड़ी संघ का ज्ञापन लेते हुए राहुल ने कहा कि आंगनबाड़ी योजना इंदिरा गांधी जी की देन है। आप लोगों की समस्याओं को वह संसद में उठाएंगे। फिर काफिला सीधे कुरारा कस्बे के मंडी समिति के पास रुका। वहां राहुल ने लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिनंदन किया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा, मोदी जी ने कहा था कि सरकार बनते ही प्रत्येक लोगों के खाते में पंद्रह लाख रुपये भेजा जाएगा। फिर लोगों से पूछा कि किसी के खाते में पैसा आया हो तो बताए। मोदी जी झूठ बोल कर देश की सत्ता में आए हैं।

उड़ी में फिर हुआ सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने मार गिराये 10 आतंकी
दोपहर बाद राहुल गांधी जालौन के बागी कस्बे में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की फिक्र नहीं है। चुनाव के पहले सुनहरे सपने दिखाने वाले मोदी ने सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। न किसानों के अच्छे दिन आये, न युवाओं को रोजगार मिला। वहां से राहुल का काफिला कदौरा पहुंचा। वहां उन्होंने अपने विशेष वाहन से ही लोगों को संबोधित किया। वहां बड़ी संख्या मुस्लिम वर्ग के लोग मौजूद थे, लिहाजा राहुल ने अपने संबोधन में एक बात और जोड़ दी।

NIA ने उड़ी हमले की जांच शुरू की, अमेरिकी एजेंसी भी करेगी जांच में मदद

उन्होंने किसी घटना विशेष का जिक्र तो नहीं किया लेकिन देश में आपसी भाईचारे के माहौल को खराब करने के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार बताया। उन्होंने प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर अखिलेश सरकार की खिल्ली उड़ाई। भ्रष्टाचार को लेकर सपा व बसपा दोनों पर निशाना साधा। फिर राहुल गांधी कालपी पहुंचे और चीतल प्राणि केंद्र से रोड-शो शुरू हुआ। टरननगंज में भी उन्होंने नुक्कड़ सभा की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।