विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाय पर प्रबुद्धजनों से खुली बात करेगा आरएसएस

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Tue, 12 Jul 2016 10:03 PM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब समाज का दिल भी टटोलना चाह रहा है। सरसंघचालक मोहन भागवत कानपुर में समाज के प्रबुद्धजनों से खुली चर्चा करने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

कानपुर (जेएनएन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब समाज का दिल भी टटोलना चाह रहा है। सरसंघचालक मोहन भागवत कानपुर में समाज के प्रबुद्धजनों से खुली चर्चा करने जा रहे हैं। 16 जुलाई को वह चाय की चुस्कियों के बीच लोगों के सवालों के जवाब भी देंगे।

आरएसएस से संबंधित अन्य समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।

बिठूर स्थित एक निजी कॉलेज में संघ का कार्यक्रम चल रहा है। मुख्य आयोजन प्रांत प्रचारकों का प्रशिक्षण वर्ग है। सूत्रों ने बताया कि मोहन भागवत 16 जुलाई को प्रबुद्धजनों से खुली चर्चा करेंगे। वह सवालों का जवाब देने के साथ ही बताएंगे कि राष्ट्रहित में संघ क्या कर रहा है। इस कार्यक्रम को चाय पर चर्चा नाम दिया गया है।

प्रांत प्रचारकों को विस्तार का जिम्मा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारकों के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन मंगलवार को उन्हें क्षेत्रवार संघ के विस्तार का जिम्मा सौंपा गया। बैठक में प्रांत प्रचारकों से स्पष्ट रूप से कहा गया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ते हुए उन्हें संघ की रीति-नीति से अवगत कराया जाये। बुधवार से अनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों का आना शुरू हो जाएगा। इनमें भाजपा से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम माधव, शिवप्रकाश, रामलाल के आने की भी संभावना है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर भी आ सकते हैं। विद्या भारती, सेवा भारती, आरोग्य भारती, भारतीय मजदूर संघ समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचेंगे।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करेंभागवत व बंसल की मुलाकात

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल मंगलवार सुबह सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात करने पहुंचे। इसके साथ ही कयास शुरू हो गए कि प्रदेश संगठन में कुछ जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में किसे प्रस्तुत किया जाना चाहिए, इस पर मंथन हुआ होगा। संघ के पदाधिकारियों ने इससे इन्कार किया है। वे इसे शिष्टाचार भेंट ही बता रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें