विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल का पीएम पर हमला, कहा-BJP-PDP की नीति ने आतंकियों को दिया मौका

By Ashish MishraEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2016 10:15 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2016 11:01 AM (IST)

राहुल गांधी ने कहा जम्मू के उड़ी में जो कुछ हुआ उसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार और सरकार की राजनीति भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हमीरपुर [शैलेन्द्र शर्मा]। देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा जम्मू के उड़ी में जो कुछ हुआ उसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार और सरकार की राजनीति भी दोषी है। 9 साल तक यूपीए ने शासन के दौरान आतंकवाद खत्म कर दिया था। एनडीए ने पीडीपी के साथ जो राजनीतिक समझौता किया है, उसने आतंकवाद का रास्ता खोल दिया है। कश्मीर पर केन्द्र की कोई रणनीति नहीं है।

सोच-विचार के बाद होगी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी कैंपों पर कार्रवाई: रिजीजू

नरेन्द्र मोदी जी इवेंट मैनेजमेंट की बात करते हैं। यह लड़ाई इवेंट मैनेजमेंट से नहीं लड़ी जा सकती है। छह-सात माह पहले मैंने देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली से कहा था कि कश्मीर में बहुत बड़ी परेशानी आने वाली है, बहुत मुश्किल होगी। वे नहीं माने, कहा कोई समस्या नहीं है। कश्मीर में इवेंट बेस रिएक्शन हर बार नहीं होना चाहिए। इसके लिए ठोस रणनीति बनानी होगी। सोचकर कार्रवाई होनी चाहिए। हमारे सैनिक मर रहे हैं। उसके परिवारों की हर प्रकार की सहायता होनी चाहिए। जो कुछ किया जा सकता है, वह होना चाहिए। इसके लिए एनडीए की राजनीति दोषी है। राष्ट्रीय सुरक्षा का एजेंडा पब्लिक मीटिंग में तय नहीं हो सकता है। कांग्रेस जवानों की हर मदद को हर समय तैयार है। वे माती सर्किट हाउस में पत्रकारों से देर शाम वार्ता कर रहे थे।

जौनपुर, बलिया, गाजीपुर व संतकबीर नगर के शहीदों का अंतिम संस्कार

राहुल गांधी ने अपना सफर हमीरपुर के शहीद पार्क में चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह और सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा को माल्यार्पण कर शुरू किया। यहां युवाओं ने गगनभेदी नारे लगा जो स्वागत का दौर शुरू किया, वह पुखरायां की खाट सभा तक जारी रहा। राहुल भी एक नई ऊर्जा के साथ हमीरपुर से कानपुर देहात तक पहुंचे। रास्ते में जालौन जिले के कालपी में हुई फूलों की वर्षा ने हाथ से निकले एक वर्ग विशेष के वोटों की वापसी की उम्मीद बंधा दी। इस दौरान हुई सभाओं में वे भाजपा, सपा और बसपा पर जमकर गरजे।

उड़ी हमला: भारत को जर्मनी का खुला समर्थन, पाक के खिलाफ करो कार्रवाई

बीजेपी, सपा और बसपा पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा कि मुलायम और मायावती कभी भी भाजपा का विरोध नहीं कर सकते हैं। इन दोनों का रिमोट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ में है। खुद दोनों भ्रष्ट हैं और बीजेपी के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोल सकते हैं। दिल्ली में सीबीआई में केस दर्ज हैं। वे यहीं नहीं रुके, कहा भाजपा व आरएसएस धर्म व गाय के दलाल हैं। प्रयोग करते हैं और फिर फेंक देते हैं। यह लोग सच्चाई के रास्ते पर चल ही नहीं सकते हैं। यह लोग सौदागर हैं। सत्ता में आने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। भाजपा नफरत की राजनीति करती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।