विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर देहात में वीडियो कैमरा न होने पर नाराज दुल्हन ने लौटायी बारात

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Sun, 10 Jul 2016 01:05 PM (IST)

जब दुल्हन ने वीडियो कैमरा न होने से खफा होकर शादी से इंकार कर दिया। पूरी रात चली पंचायत में बात न बनने पर आपसी लेनदेन पर समझौते के बाद बिन दुल्हन के बारात बैरंग लौट गई।

News Article Hero Image

कानपुर देहात (जेएनएऩ)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के देविनपुर गांव में कल रात उस समय अफरा तफरी की स्थिति बन गई, जब दुल्हन ने वीडियो कैमरा न होने से खफा होकर शादी से इंकार कर दिया। पूरी रात चली पंचायत में बात न बनने पर आपसी लेनदेन पर समझौते के बाद बिन दुल्हन के बारात बैरंग लौट गई।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

अकबरपुर के देविनपुर रनियां निवासी व्यक्ति ने बताया कि बहन का परिवार नई दिल्ली में रहता है। उसने अपनी भांजी की शादी आघू कमालपुर गांव के युवक से तय की थी। सहमति के बाद दिल्ली में रहने वाली बहन के परिवारियों ने देविनपुर गांव में ही शादी करने का फैसला किया था। शुक्रवार को देविनपुर गांव बरात आई थी। पंडाल में स्टेज पर जयमाल के दौरान वीडियो कैमरा न होने से खफा दुल्हन ने माला फेंककर शादी करने से इंकार कर दिया।

देवरिया में पंडित के न पहुंचने पर शादी से इनकार
देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बासघाटी गाव में अंजनी पुत्री छेदी लाल पासवान की बरात टडवा खुर्द गुठनी सिवान से शनिवार की रात आई थी।द्वारपूजा के समय पंडित के नहीं होने पर दूल्हा भड़क गया।घर के लोगो ने उसे काफी समझाया और कहा कि तब तक नाई से ही द्वारपूजा करा ली जाए। दूल्हा इसपर इतना नाराज हुआ कि दूल्हा द्वारपूजा के लिए रखे गए कलश को पैर से ठोकर मार शादी से इनकार कर दिया। इससे बराती-घराती सभी परेशान हो गए। घंटों मान-मनौवल के बाद दूल्हा शादी के लिए तैयार हुआ तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच शादी के लिए सुबह से पंचायत चल रही है।⁠⁠⁠⁠

दुल्हन ने लौटाई मानसिक बीमार दूल्हे की बारात
झांसी के रजपुरा में दुल्हन के फैसले के आगे घराती-बराती की एक नहीं चली। दूल्हे की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण दुल्हन ने बरात वापस कर दी। बरात को बिन दुल्हन के ही लौटना पड़ा।सात जुलाई को रजपुरा में विवाह समारोह था। दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया। वरमाला के दौरान बात बिगड़ गई। दरअसल, दुल्हन स्टेज पर पहुंची, तभी उसे पता लगा कि दूल्हा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसने दूल्हे को जयमाला पहनाने से इन्कार कर दिया। परिवारीजन और अन्य लोगों ने उसे मनाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही। आखिरकार, बरात को बैरंग लौटना पड़ा।