विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने दिखाई 102 एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी

By Edited By:
Updated: Wed, 16 Jul 2014 11:21 AM (IST)

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सुबह 102 नंबर एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद

News Article Hero Image

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सुबह 102 नंबर एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद से करीब 300 एंबुलेंस प्रदेश की महिलाओं और एक साल तक के बच्चों की सेवा में जुट गईं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने कल विदेश यात्रा से लौटने के तुरंत बाद सबसे पहले 102 नंबर सेवा के बारे में जानकारी ली थी। अधिकारियों ने उन्हें इसकी प्रस्तुति दिखाई थी।

हफ्ते भर से ज्यादा समय के बाद मुख्यमंत्री के राजधानी लौटते ही कामकाज में तेजी आ गयी है। उन्होंने कल ही मुख्य सचिव से पूरी रिपोर्ट ली और विधिवत कामकाज शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री निजी यात्रा पर विदेश गए थे। कल सुबह विमान से अमौसी आए और वहां से उनका काफिला सीधे उनके आवास पर पहुंचा। मुख्यमंत्री के साथ उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव और तीनों बच्चे भी विदेश यात्रा पर जर्मनी और लंदन समेत कई स्थानों पर गए थे। उनकी यात्रा सात जुलाई से शुरू हुई थी। नौ दिनों के विदेश प्रवास के बाद लौटने पर मुख्यमंत्री ने कई अफसरों से मुलाकात की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।