विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा के संग्राम में कूदीं डिंपल यादव, फेसबुक पर बनाया अखिलेश यादव का पेज

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 12:44 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 25 Oct 2016 06:40 PM (GMT+05:30)

अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव भी सोशल मीडिया वार में उतर आई हैं। 'कहो दिल से, अखिलेश फिर से' नारे के साथ सांसद डिंपल का पेज बना है।

News Article Hero Image

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। समाजवादी कुनबे की लड़ाई में शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश के बीच माइक की छीना-झपटी और आरोप-प्रत्यारोप ने सोशल मीडिया को नया मसाला दे दिया। दिन भर ट्विटर और फेसबुक पर इस मसले को लेकर टिप्पणियां आती रहीं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव ने फेसबुक पर अखिलेश यादव का एक पेज भी बना दिया।

इस प्रकरण को लेकर कई ग्रुप बेहद सक्रिय नजर आए और यूजरों ने तमाम टॉक प्वाइंट पर न सिर्फ चुटकी ली बल्कि व्यंग्य भी छोड़े। ट्विटर के टॉप ट्रेंड पर भी इस विवाद के किरदार छाये रहे। परसों सोशल मीडिया पर चली चटखारेबाजी सोमवार को चरम पर पहुंचती नजर आई।

पढ़ें- मुलायम से मिले अखिलेश, मंत्रिमंडल में वापस होंगे शिवपाल व बर्खास्त मंत्री

अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव भी सोशल मीडिया वार में उतर आई हैं। 'कहो दिल से, अखिलेश फिर से' नारे के साथ सांसद डिंपल का पेज बना है। उस पर सवाल है कि मैं उत्तर प्रदेश की जनता से पूछना चाहती हूं कि क्या वह 2017 में अखिलेश को फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी।जवाब हां-ना में देना है। हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

पढ़ें- समाजवादी पार्टी तथा परिवार में सब ठीक है : शिवपाल सिंह यादव

अखिलेश व शिवपाल प्रकरण में फेसबुक पर जमकर चटखारेबाजी चली। कुछ ने राय भी दी कि अखिलेश अगर जोखिम लेंगे तो फायदे में रहेंगे क्योंकि खतरा उठाने पर कुछ पाने की भी उतनी ही संभावना रहती है जितनी जाने की। कंफर्ट जोन में तो सिर्फ तनाव मिलेगा।

पढ़ें- मुलायम ने अखिलेश से कहा, तुम्हारी क्या हैसियत - अकेले चुनाव जीत सकते हो

पूर्व आइएएस एसपी सिंह ने कमेंट किया-'अब राम गोपाल का खलनायकी चिट्ठी बम।' राम जन्म पाठक की प्रतिक्रिया थी- 'तैयार है मुगलिया दरबार। बूढ़े बादशाह की सल्तनत आंखों के सामने खिसक रही है। इसके बाद फरजंद अव्वल ने अपने वालिदे-अव्वल को चुनौती दी है, क्योंकि परकोटे के पीछे बेगम दोयम एक पुराने दरबारी और खानदान के कुछ चाचाओं के साथ गहरी साजिश में मुब्तिला हैं।

विरासत की चाह जुदा हुई राह, देखें तस्वीरें

एसपी सिंह ने जवाब में लिखा-'अभी रियाया और दरबारी एक-दूसरे को परख रहे हैं। मजा केवल वो ले रहे हैं जो न उनके कभी रियाया रहे न ही दरबारी।

एक और रोचक कमेंट किया गया 'उत्तर प्रदेश में नई फिल्म लांच..धधकते रिश्ते। मुख्य भूमिका अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, अमर सिंह, डॉ रामगोपाल।

देखें तस्वीरें : लखनऊ में समाजवादी पार्टी में हलचल जारी

प्रोड्यूसर मुलायम सिंह यादव। यूपी में शादी के कार्ड में किस रिश्तेदार का नाम छपेगा, इस पर बवाल हो जाता है फिर सत्ता के लिए इत्ती मार कुटव्वल तो यहां बनती ही है -प्रमिला दीक्षित।

पढ़ें- भावुक अखिलेश यादव बोले- नेताजी मुझे हटाना हो तो हटा दो

शाहजहां ने मां के खिलाफ विद्रोह नहीं किया होता तो बादशाह नहीं बन पाता -डा. आलोक।

अखिलेश की इमेज बिल्डिंग के लिए शिवपाल यादव से नूराकुश्ती। खेल अच्छा है, अखिलेश को साफ सुथरे, नयी सोच वाले चेहरे के रुप में प्रोजेक्ट करने का -अनुराग ढांडा। यदि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिवपाल यादव को दुबारा उनसे वापिस लिये गये विभाग लौटा देते हैं तो अविश्वसनीय और कठपुतली मुख्यमंत्री माने -जेपीएन।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।