विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस ने नहीं सुनी तो महिला ने तेजाब पीकर दी जान

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Thu, 16 Jun 2016 11:31 PM (IST)

एक दिन पूर्व थाने जाकर आत्महत्या की चेतावनी देने वाली प्लॉट हथियाने वालों की पिटाई से आहत महिला ने आगरा पुलिस से मदद न मिलने पर तेजाब पीकर जान दे दी।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। प्लॉट पर कब्जा करने को आमादा पड़ोसियों की पिटाई से आहत महिला ने आगरा पुलिस की मदद न मिलने पर तेजाब पीकर जान दे दी। एक दिन पूर्व उसने थाने जाकर आत्महत्या की चेतावनी दी थी।आगरा के जगदीशपुरा के विलासगंज निवासी 35 वर्षीय कुसुमलता पत्नी राजू का पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों आकाश, पिंकू और टिंकू आदि से विवाद चल रहा था। जूता कारीगर राजू ने बताया आकाश आदि घर के बराबर में स्थित प्लॉट पर कब्जा करना चाहते थे। उन्होंने13 जून की रात उसके परिवार के लोगों से मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। अगले दिन थाने पहुंचकर पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परिवार के लोगों का कहना है कि कुसुमलता ने न्याय न मिलने पर थाने में आत्महत्या की चेतावनी भी दी थी। आकाश पक्ष के लोग तभी से लगातार उस पर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाने लगे। इंकार किया तो बुधवार सुबह घर पर धावा बोलकर मारपीट कर दी। बेटी को अगवा करने की धमकी दे गए। इस पर वह दहशत में आ गई। बुधवार सुबह आरोपियों के जाने के कुछ देर बाद उसने तेजाब पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।