विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' ने मुस्लिमों का उपयोग किया : दिनेश शर्मा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Sat, 14 Mar 2015 04:17 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा का मानना है कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने मुसलमानों का सिर्फ उपयोग किया। फैजाबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए डॉ. दिनेश शर्मा मीडिया से रूबरू थे।

News Article Hero Image

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा का मानना है कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने मुसलमानों का सिर्फ उपयोग किया। फैजाबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए डॉ. दिनेश शर्मा मीडिया से रूबरू थे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी बाते करने वाली आम आदमी पार्टी की कलई अब धीरे-धीरे खुल रही है। उन्होंने कहा कि एक स्टिंग ऑपरेशन से साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी ने मुसलमानों का सिर्फ उपयोग किया। आप के नेताओं का दोहरा चरित्र अब सबके सामने आ रहा है। डॉ. दिनेश शर्मा ने अयोध्या राम जन्म भूमि दर्शन किया और एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर निर्माण का संकल्प बीजेपी ने विहिप और अन्य हिन्दू संघटन के साथ लिया है। इस संकल्प पर कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का प्रकरण कोर्ट में है। अब इसपर कोर्ट जो निर्णय देगा वो सभी को स्वीकार है।

इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में मसर्रत की रिहाई के लिए कांग्रेस तथा नेशनल कांफ्रेंस की सरकार को दोषी बताया। उन्होंने कहा कि यह सब कोर्ट की प्रक्रिया तथा पिछली सरकार की बदनियती से हुआ है। जदयू अध्यक्ष शरद यादव के कल राज्यसभा में दक्षिण भारत की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ सांसद का खिताब पाने वाले नेता को ऐसा बयान देना शोभा नहीं देता है। इस प्रकरण पर तो नितीश कुमार को पार्टी अध्यक्ष से इस्तीफा ले कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।