विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही आप : स्मृति ईरानी

By Edited By:
Updated: Mon, 23 Dec 2013 02:22 AM (IST)

लखनऊ। राज्य सभा सदस्य व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी ने वाराणसी में कहा

News Article Hero Image

लखनऊ। राज्य सभा सदस्य व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी ने वाराणसी में कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) देश के लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। चुनाव के दौरान उसने जो वादों की राजनीति की है उसे अब जमीन पर लाने की जरूरत है।

ईरानी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यदि ऐसा नहीं किया तो जनता की उम्मीदों को कैसे पूरा करेंगे। यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा दिल्ली में अपनी स्थिति स्पष्ट कर निर्णय पर अडिग है।

गंगा में प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि गंगा सिर्फ बनारस या उत्तर प्रदेश की धरोहर नहीं हैं बल्कि देशवासियों के लिए आस्था का प्रतीक हैं। निश्चित रूप से गंगा की जो वर्तमान हालत है वह चिंताजनक है। गंगा काफी प्रदूषित हो गई हैं। भाजपा ने इसे गंभीरता से लिया है। यही वजह है कि नरेंद्र मोदी ने रैली में गंगा पर चिंता जग जाहिर की है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो निर्मलता व अविरलता के बाबत व्यापक कदम उठाएं जाएंगे।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के हाल के बयानों पर ईरानी ने कहा कि पहले अपनी खुद की समस्या का समाधान निकाल लें उसके बाद जनता की समस्या देखेंगे। केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बड़बोलेपन पर उन्होंने कहा कि उनके मुंह से निकली बातों का कोई अर्थ नहीं होता। उनकी व्यर्थ बातों पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। ईरानी ने कहा कि भाजपा की लहर देश में बन चुकी है। अब जनता आगामी चुनाव में देश को विनाश की ओर ले जाने वाले नेताओं व पार्टियों को सबक सिखाने के मूड में है। इसके संकेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिल गए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर