विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिवारवाद का नाश करने आया हूं

By Edited By:
Updated: Mon, 13 Jan 2014 02:12 AM (IST)

लखनऊ। अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रहे अ

News Article Hero Image

लखनऊ। अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने रविवार को यहां कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। कहा कि वह यहां परिवारवाद का नाश करने आए हैं। पारिवारिक सामंतवाद के समापन की शुरुआत यहीं से होगी। आप नेताओं ने रैली के दौरान भाजपा व सपा को भी निशाने पर रखा।

यहां रामलीला मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली में आई भीड़ देखकर गदगद कुमार विश्वास ने अपने संबोधिन में कहा कि मैं अमेठी को प्रणाम करता हूं। कांग्रेस प्रियंका वाड्रा का जन्मदिन मना रही तो मैं स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन मनाने अमेठी आया हूं। राहुल के लोग हमें अमेठी से डरा कर नहीं भगा सकते। मैं अमेठी से तभी वापस जाऊंगा जब अमेठी का आम आदमी हमें जाने को कहेगा। अमेठी भी हिन्दुस्तान का एक अंग है और लोकतंत्र में कोई किसी को रोक नहीं सकता। फैसला अमेठी के लेागों को करना है। अगर इस बार यह विश्वास लौट गया तो आने वाले 67 सालों में भी कोई विश्वास अमेठी नहीं आएगा।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कांग्रेस से लेकर सपा तक के परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी-नेहरू परिवार चाचा नेहरू से लेकर राहुल तक और सपा मुलायम से लेकर अखिलेश तक परिवारवाद को ही आगे बढ़ा रही। देश के तमाम प्रमुख राजनीतिक दलों को परिवारवाद की पार्टियां बताते हुए उनके नाम गिनाए।

पत्रकार से राजनेता बने आशुतोष ने भी अमेठी से परिवारवाद को उखाड़ फेंकने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह देश की आजादी की दूसरी लड़ाई है। जो इसका साक्षी नहीं बनेगा इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा। वहीं जन विश्वास रैली में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने आप की सदस्यता भी ग्रहण की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर