विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदाई गिफ्ट में डेढ़ लाख छात्रों को 'उन्नत' लैपटॉप देगी अखिलेश सरकार

By Ashish MishraEdited By:
Published: Tue, 27 Sep 2016 11:18 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 27 Sep 2016 12:59 PM (GMT+05:30)

200 करोड़ रुपये खर्च कर डेढ़ लाख विद्यार्थियों को दीपावली के तोहफे के रूप में लैपटॉप दिये जाएंगे।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश सरकार मौजूदा कार्यकाल की विदाई से पहले युवाओं को तकनीकी दृष्टि से उच्च गुणवत्ता वाले (उन्नत) लैपटॉप देने की तैयारी है। 200 करोड़ रुपये खर्च कर डेढ़ लाख विद्यार्थियों को दीपावली के तोहफे के रूप में लैपटॉप दिये जाएंगे। अखिलेश सरकार लैपटॉप वितरण को अपनी उपलब्धियों में गिनाती रही है। 2012 के चुनावी घोषणापत्र में मेधावियों को लैपटॉप वितरण का वादा करने के बाद सत्ता में आई सपा सरकार ने पहले साल ही लैपटॉप वितरण शुरू किया और मुख्यमंत्री आज तक इसे अपनी विशेष योजना के रूप में बताते हैं।

खुद देख लो, यूपी की नई कैबिनेट के मंत्रियों में कौन कितने पानी में

अगले चुनाव में जीत कर आने की स्थिति में मोबाइल फोन देने का वादा करने वाली राज्य सरकार मौजूदा कार्यकाल खत्म होने से पहले एक बार फिर मेधावियों के हाथों में लैपटॉप थमाना चाहती है। तय हुआ है कि दीपावली के आसपास विद्यार्थियों को तोहफे के रूप में लैपटॉप बांट दिये जाए। इस बार लैपटॉप वितरण में उनकी गुणवत्ता पर अतिरिक्त फोकस किया जा रहा है। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों की मदद से लैपटॉप के 'स्पेसिफिकेशन निर्धारित किये गए हैं।

अखिलेश मंत्रिमंडल 'हाउस फुल अब मंत्रियों की विभाग बंटवारे पर निगाहें

नवीनतम 'स्पेसिफिकेशन व उच्च गुणवत्ता वाले इन लैपटॉप की कीमत 2012 में सरकार द्वारा खरीदे गए लैपटॉप से कम है। 2012 में एक लैपटॉप की कीमत 19,058 रुपये थी, जो 2016 में 13,490 रुपये रह गयी है। इस वर्ष 1,45,292 मेधावियों को ये लैपटॉप बांटे जाएंगे। इनमें 2015 व 2016 के बराबर-बराबर (72,646) मेधावी शामिल हैं। दोनों वर्षों के मेधावी जिला स्तर पर चिन्हित कर लिये गए हैं।

सपा ने मंत्रिमंडल विस्तार में खेला ब्राह्मण कार्ड, मनोज व शिवाकांत की वापसी

दोगुनी रफ्तार व स्टोरेज
नए 'स्पेसिफिकेशन' वाले लैपटॉप 2012 में बांटे गए लैपटॉप से दोगुनी रफ्तार व स्टोरेज वाले होंगे। इनमें 'लेटेस्ट जेनरेशन प्रोसेसर' एक साथ कई 'अप्लीकेशंस' का संचालन कर सकेगा। पिछले लैपटॉप में 2-कोर प्रोसेसर था, जबकि इस बार 4-कोर प्रोसेसर वाले लैपटॉप होंगे। पिछली बार जहां एचडी ग्र्रैफिक्स की सुविधा थी, इस बार रेडियन आर-फोर ग्र्रैफिक्स के साथ विद्यार्थी आसानी से ग्र्रैफिकल अप्लीकेशन चला सकेंगे। इस बार रैम भी दो जीबी से बढ़ाकर चार जीबी कर दी गयी है।

अखिलेश ने खुद को कमजोर एवं यूटर्न लेने वाला मुख्यमंत्री साबित किया : मायावती

इसी तरह यूएसबी वर्जन 2.0 को अपग्र्रेड कर 3.0 कर दिया गया है, जो दोगुना तेज है। ऑपरेटिंग सिस्टम भी विंडोज-7 की जगह विंडोज-10 कर दिया गया है। पिछली बार लैपटॉप में एजूकेशन कंटेंट से जुड़े सॉफ्टवेयर डाल कर दिये गए थे, इस बार उनके साथ क्लाउड बेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी मिलेंगे, ताकि विद्यार्थी अधिकाधिक लाभान्वित हो सकें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।