यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब इलाहाबाद में स्मृति को बीमार और वरुण को खेवनहार का पोस्टर जारी
इलाहाबाद में भाजपाइयों और कांग्रेसियों की पोस्टर बाजी हर रोज नए गुल खिला रही है। आज इलाहाबाद में भाजपाइयों की ओर से फिर से एक पोस्टर जारी किया गया है। ...और पढ़ें

लखनऊ। इलाहाबाद में भाजपाइयों और कांग्रेसियों की पोस्टर बाजी हर रोज नए गुल खिला रही है। आज इलाहाबाद में भाजपाइयों की ओर से फिर से एक पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें भाजपा नेता और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा सांसद वरुण गांधी को दिखाया गया है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रवि सोनकर की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में कहा गया है कि स्मृति ईरानी हैं बीमार उत्तर प्रदेश की यही पुकार वरुण गांधी अबकी बार लिखा गया है। इसके अलावा इसमें 333 प्लस को भी दर्शाया गया है।