यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमर सिंह सपा संसदीय बोर्ड के सदस्य, रामगोपाल ने जारी किया पत्र
अमर सिंह का पत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सदस्य रामगोपाल ने जारी किया है। जब अमर सिंह को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया था, तब पत्र ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पाटी में लगातार 'बाहरी' बताए जा रहे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को पार्टी के संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस बाबत पत्र भी उनके धुर विरोधी माने जा रहे पार्टी में महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने जारी किया है।
समाजवादी परिवार में जारी घमासान में कल दिलचस्प मोड़ आया। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि अमर सिंह के मनोनयन का पत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सदस्य प्रो.रामगोपाल यादव ने जारी किया है। इससे पहले जब अमर सिंह को राज्यसभा सदस्य तथा राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया था, तब पत्र पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जारी किया था।
इस बार उनके धुर विरोधी माने जाने वाले प्रोफेसर रामगोपाल यादव से जारी कराया गया है। प्रो. रामगोपाल यादव ने लेटर में अमर सिंह को ' प्रिय, अमर सिंह जी' लिख कर संबोधित किया है। साथ ही लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि आपके अनुभव से और परिश्रम से पार्टी को फायदा पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें- नोटबंदी के समर्थन में आए अमर सिंह
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव बीते कई महीने से लगातार खुले मंच से अमर सिंह को पार्टी से निकाले जाने की मांग करते रहे हैं। यह दोनों नेता अमर सिंह पर आरोप लगाते रहे हैं कि इन्हीं की वजह से पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में मनमुटाव के हालात बने हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बैंक लाइनों में हुई मौत पर अाश्रितों को दो-दो लाख देगी अखिलेश सरकार
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव लगातार राज्यसभा सांसद अमर सिंह का बचाव करते रहते हैं, जबकि अखिलेश यादव औैर रामगोपाल यादव इनकी खिलाफत करते रहते हैं। पिछले दिनों अमर सिंह का विरोध करने के चलते प्रोफेसर रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाल दिया गया था।
यह भी पढ़ें- टिकट को लेकर समाजवादी पार्टी में फिर छिड़ सकता 'महासंग्राम'
बाद में अखिलेश यादव की दखल के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल यादव को दोबारा पार्टी में लाने की इजाजत दे दी थी। अमर सिंह को लेकर समाजवादी परिवार में रार अब लगता है एक बार फिर से बढ़ती नजर आएगी।