Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमर सिंह अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संकट मोचक

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 15 Jul 2016 07:26 PM (IST)

    अमर सिंह ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बचाव किया। कानपुर में उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर विपक्ष के हमले को बेकार करने के कई तर्क दिए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (वेब डेस्क)। मथुरा के जवाहरबाग हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पर विपक्ष के हमले के बाद उनके बचाव में उतरे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बचाव किया। कानपुर में उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर विपक्ष के हमले को बेकार करने के कई तर्क दिए।

    अमर सिंह ने कहा कि लोग लगातार उत्तर प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्था को लेकर हल्ला कर रहे हैं। यह तो ठीक बात नहीं है।

    यह भी पढ़ें- अमर सिंह को जयाप्रदा के लिए कुछ नहीं कर पाने का मलाल

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास गंगा जल नहीं है, जो वह किसी के ऊपर छिड़क दें। अगर उनके पास गंगा जल भी होता तो हालात को सहीं करने में समय लगता। अमर सिंह ने कहा कि गंगा जल तो भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के पास है। उनको सभी चीजों को दुरुस्त कर देना चाहिए, लेकिन वह नहीं कर पा रहे हैं। अमर सिंह ने कहा कि अगर अमित शाह गंगा नदी को ही ठीक कर दें तो देश का भला हो जाएगा।

    अमर सिंह ने शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने की बाबत कहा कि भाई यह तो कांग्रेस की बात है।

    यह भी पढ़ें- मथुरा में संघर्ष के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार : अमर सिंह

    कांग्रेस उत्तर प्रदेश में किसे क्या बनाती है उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। शीला कोई जादू की छड़ी लेकर तो नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। वह बाते करें क्योंकि योगी आदित्याथ पीठाधीश्वर हैं। मेरी तो उनको यहीं सला है कि योगी यशस्वी हों पर विजयी न हों। अमर सिंह ने कहा कि भाजपा पहले कश्मीर के स्थापितों का ध्यान दे। यह बहुत बड़ा मसला है। भाजपा अपने चुनावी मुद्दे को पूरा नहीं कर पा रही है।