विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम की 'सलाह' के बाद गृह मंत्रालय की शरण में अमिताभ ठाकुर

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 13 Jul 2015 11:22 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2015 12:48 PM (IST)

उत्तर प्रदेश कैडर के आइपीएस अमिताभ ठाकुर को समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की फोन पर 'सुधर' जाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की फोन पर 'सुधर' जाने की सलाह से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारे में सरगर्मी बढ़ गई है। बीते शनिवार को सुबह मुलायम सिंह यादव के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में धमकी देने की तहरीर देने के चंद घंटो बाद ही लखनऊ के गोमतीनगर थाने में अमिताभ ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था।

महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा के पद पर कार्यरत अमिताभ ठाकुर दुष्कर्म के आरोप को झूठा बता रहे हैं। इस मामले में दर्ज रिपोर्ट की सीबीआई जांच तथा अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर गृह मंत्रालय में आज अपनी बात रखेंगे। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने किस हैसियत से उन्हें फोन 'सुधर' जाने की सलाह दी, यह सोचनीय विषय है। मुलायम सिंह यादव न तो किसी संवैधानिक पद पर है और न ही किसी प्रशासनिक पद पर। यही नहीं अमिताभ ठाकुर ने कल प्रेस कांफ्रेस में मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से जान का खतरा जताया था। ऐसे में अब वह आज गृहमंत्री से मुलाकात करने दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जहां वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाएंगे। वह डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) में भी अपनी अर्जी डाल सकते हैं। माना जा रहा है उत्तर प्रदेश पुलिस ने भरोसा उठने के बाद अमिताभ ठाकुर गृह मंत्रालय से अपने और परिवार के लिए सेंट्रल फोर्स प्रोटेक्शन की मांग भी कर सकते हैं।

आईपीएस अमिताभ ठाकुर अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के साथ दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गये हैं। आज ही गृह मंत्रालय में श्री ठाकुर मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के मामले में मुलायम सिंह यादव की सलाह की शिकायत करने पर खुद के खिलाफ रेप का केस दर्ज होने तक पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

फेस बुक पर खासे चर्चित

अमिताभ ठाकुर ने कल दिन में कमेंट पोस्ट कर रेप के केस को मुलायम का 'रिटर्न गिफ्ट' बताया था। अमिताभ ने लिखा कि मैंने मुलायम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके रिटर्न गिफ्ट के रूप में रेप का मुकदमा दर्ज हो गया। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर अब भरोसा नहीं है। आज रेप के केस के खिलाफ वह हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। अमिताभ के मुताबिक, मेरे उपर जितने भी आरोप लगे हैं, मैं उन्हें झूठा साबित कर दूंगा। आईजी अमिताभ ने लिखा कि उनके पास कई ऐसे सबूत हैं, जो इस रेप केस को झूठा साबित कर देगी। उन्होंने लिखा है कि पुलिस-प्रशासन और पॉलिटिक्स का जो गठजोड़ है, उसे हम एक्सपोज कर देंगे।

गाजियाबाद की महिला ने दर्ज कराया केस

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ धमकी देने की शिकायत दर्ज कराने वाले आईजी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ रेप का मुकदमा गाजियाबाद के अंबेडकरनगर कॉलोनी की रहने वाली महिला ने शनिवार देर रात लखनऊ के गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आईजी अमिताभ ठाकुर पर रेप के अलावा, जान से मारने की धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ। अमिताभ की पत्नी नूतन के खिलाफ साजिश में साथ देने का मामला दर्ज किया गया है। परसों शाम गाजियाबाद की महिला अपने पति के साथ डीजीपी हेडक्वॉर्टर पहुंची। उसने आरोप लगाया कि 31 दिसंबर, 2014 को गोमतीनगर थाने में की गई शिकायत पर मुकदमा नहीं लिखा जा रहा है। डीजीपी हेडक्वॉर्टर के अधिकारियों ने उसे गोमतीनगर महिला थाने भेज दिया। एसएसपी राजेश पांडेय के मुताबिक, महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।