विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांदा में महिला से छेड़छाड़ करने पर अधिकारी की धुनाई

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sat, 14 May 2016 10:16 PM (IST)

बांदा विकास भवन में शराब पीकर ड्यूटी कर रहे आपूर्ति विभाग अधिकारी रामकरन समुद्रे ने राशनकार्ड बनवाने पहुंची एक महिला से अश्लील हरकतें कर दीं। महिला ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर अधिकारी को चप्पलों से पीटा।

News Article Hero Image

लखनऊ। बुंदेलखंड में सरकारी दफ्तरों में वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे अधिकारी अपने कुकृत्यों से बाज नहीं आ रहे हैं। बांदा मंडल मुख्यालय विकास भवन में शराब पीकर ड्यूटी कर रहे आपूर्ति विभाग में तैनात प्रशासनिक अधिकारी रामकरन समुद्रे ने राशनकार्ड बनवाने पहुंची शहर की एक महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर दीं। पीडि़त महिला ने साथ गईं अन्य महिलाओं के साथ मिलकर अधिकारी को चप्पलों से पीटा। आरोपी के पक्ष में सिफारिशों के चलते पहले कोतवाली पुलिस कार्रवाई करने से बचती रही। उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद कोतवाली में कार्रवाई शुरू हुई लेकिन देर रात पुलिस ने पूरे मामले को दबा दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोप गलत हैं। आरोपी के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है।

शहर के एक पिछड़े इलाके की रहने वाली महिला दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कुछ अन्य महिलाओं के साथ आपूर्ति कार्यालय में अपना राशनकार्ड बनवाने और अन्य जानकारियां लेने पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद रामकरन समुद्रे ने उसे जल्द ही राशनकार्ड बनवाकर देने की बात कही। इसके बाद उसे कार्यालय से अलग बुला लाया और अकेले में उससे छेड़छाड़ शुरू करते हुए अश्लील हरकतें करने का प्रयास करने लगा। महिला ने शोर मचा दिया। उसके साथ गईं अन्य महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। महिलाओं ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। चप्पलें भी बरसाईं और बुरी तरह से धुना। हंगामा होते देख वहां अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। दफ्तरों से भी लोग बाहर निकल आए।