विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर्केस्ट्रा संचालक का डांसर को धंधे में धकेलने का प्रयास, ग्रामीणों ने पीटा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2016 03:59 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2016 04:35 PM (IST)

वाराणसी में एक आर्केस्ट्रा संचालक ने ग्रुप की एक नर्तकी से कल रात में दुष्कर्म के बाद उसको कुछ अन्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। वाराणसी में एक आर्केस्ट्रा संचालक ने ग्रुप की एक नर्तकी से कल रात में दुष्कर्म के बाद उसको कुछ अन्य लोगों को भी परोसने का प्रयास किया। आज नर्तकी के शोर मचाने के ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक, नर्तकी के पति के साथ नर्तकी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि नर्तकी को पंजाब से भगाकर यहां लाया गया है।

मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर चौराहे पर आज दिन में जब एक युवती शोर मचाते हुए इधर-उधर गुहार लगाने लगी तो लोग चौंके। भीड़ जुट गई। युवती पिंकी ने बताया कि वो लहासी गेट अमृतसर की रहने वाली है और एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती है। उसके साथ उसका पति बब्बल भी है। दोनों ने नवंबर माह में शादी की और काम की तलाश में एक परिचित के माध्यम से यहां पर संपर्क किया।

पंजाब के लुधियाना (टिब्बारोड) निवासी कमल नामक व्यक्ति वाराणसी के रूपापुर में किराए का मकान लेकर शादी-व्याह समेत अन्य आयोजनों में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाता है। आर्केस्ट्रा ग्रुप में कई महिला-पुरुष कलाकार है। पंजाब के अमृतसर (बी-डीयुजन 2) की पिंकी नामक नर्तकी ने आर्केस्ट्रा ग्रुप संचालक पर पिटाई करने समेत उसका अश्लील वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। बब्बल की पत्नी पिंकी बारह दिन पहले ही रुपापुर आई थी। पति उसे यहां छोड़ चला गया था और परसों फिर उसे पंजाब ले जाने आया था। इस दौरान यहां के मिर्जामुराद इलाके में आर्केस्ट्रा ग्रुप संचालक कमल से उनकी बातचीत हुई। कमल ने अपने आर्केस्ट्रा ग्रुप में गाने-बजाने का काम देने का आफर दिया और पेशगी दस हजार रुपये देकर हम लोगों को यहां बुलवा लिया।

पिंकी के पति बब्बल ने बताया कि कुछ दिनों तक तो यहां सब ठीक रहा लेकिन इसके बाद आर्केस्ट्रा संचालक उसकी पत्नी पिंकी पर बुरी नजर रखने लगा। यह बात बढ़ती गई। वह दबाव में लेकर पत्नी पिंकी के साथ दुष्कर्म भी करने लगा। इसके साथ ही वह पिंकी को और लोगों को भी परोसने की योजना बना रहा था। कल रात में भी ऐसा ही हुआ, कमल ने फोन करने के बाद दो लोगों को बुला लिया और पिंकी को उनके साथ सोने को कहा। इस बात का बब्बल व पिंकी ने विरोध करते हुए सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। बहरहाल, पुलिस ने आर्केस्ट्रा ग्रुप के संचालक कमल, पिंकी व बब्बल को थाने पर बैठा रखा है। इनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि यह विवाद डांस के रुपए के लेन-देन का मामला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।