विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तालाब तलाशने की मुहिम में जागरण संग जुटेगी सरकार

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sat, 14 May 2016 10:16 AM (IST)

तालाब तलाशने की दैनिक जागरण की मुहिम में अब उत्तर प्रदेश सरकार भी कंधे से कंधा मिलाएगी।

News Article Hero Image

लखनऊ। तालाब तलाशने की दैनिक जागरण की मुहिम में अब उत्तर प्रदेश सरकार भी कंधे से कंधा मिलाएगी। जागरण के 'तालाश तालाबों की' अभियान के तहत छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव को वर्षा जल संचयन पर समयबद्ध योजना बनाने के निर्देश दिये हैं। बढ़ती गर्मी और तालाबों की संख्या में लगातार हो रही कमी के मद्देनजर दैनिक जागरण ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक अभियान शुरू किया है। 'तलाश तालाबों की' मुहिम बीती आठ अप्रैल को शुरू हुई थी। तालाबों के घटते अस्तित्व पर व्यापक जागरूकता के साथ उनके पुनर्जीवन का उद्देश्य सहेजे यह मुहिम पुराने तालाबों की पड़ताल भी कर रही है। इसी अभियान के तहत लखनऊ में नौ मई को छपी खबर 'गांवों से भी मिट रहे तालाब और पोखर' सहित अन्य खबरें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने पहुंची, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। नौ मई को ही उन्होंने मुख्य सचिव आलोक रंजन को जागरण की छपी खबरों का हवाला देते हुए इस बाबत सक्रियता के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा जल संचयन के लिए राज्य स्तर पर एक समयबद्ध योजना बनाई जाए। इस पर मुख्य सचिव ने कृषि उत्पादन आयुक्त को व्यापक व समयबद्ध कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये हैं। इस मुहिम में ग्र्राम्य विकास, राजस्व व लघु सिंचाई विभागों को भी जोडऩे की बात कही गयी है। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से भी तालाबों व पोखरों में जल संचयन के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण व जीर्णोद्धार के निर्देश भी जारी किये गए हैं।