विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के सभी कार्यक्रम स्थगित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2016 03:31 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2016 10:30 AM (IST)

अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर देहात में कल के रेल हादसे के बाद पार्टी के साथ ही नेताजी (मुलायम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का कल 78वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे पार्टी के नेताओं को झटका लगा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उन्नाव में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के सभी कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर देहात में कल के रेल हादसे के बाद पार्टी के साथ ही नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने फैसला लिया है कि उनका जन्मदिन नहीं मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर देहात में बहुत बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। जिसके कारण पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समारोह स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे : सीमा से कम समय में काम करने पर अखिलेश को बधाई : मुलायम

मुलायम का 78वां जन्मदिन कल

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का कल 78वां जन्मदिन है। सपाई उनके जन्मदिन समारोह की तैयारी में जुटे थे। जन्मदिन का मुख्य कार्यक्रम जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन में आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वह अपने जिला मुख्यालयों पर ही समारोह मनाएं। इस बीच मुलायम सिंह को शुभकामनाओं वाले पोस्टर और बैनर से लखनऊ के साथ ही अन्य शहर भी सजने लगे हैं। निष्कासित नेताओं के साथ ही पूरा परिवार इस समारोह में एकजुट नजर आ सकता है। समाजवादी कुनबे में कलह के बाद पार्टी की रजत जयंती में पूरे परिवार को मंच पर लाने की तैयारी थी लेकिन निष्कासित नेताओं के साथ ही कई प्रमुख लोग नदारद थे। उम्मीद लगायी जा रही है कि मुलायम के जन्मदिन के बहाने पार्टी 'सब कुछ ठीक' का संदेश दे सकती है। इसके लिए पहले से ही माहौल बन रहा है।

यह भी पढ़ें- सुखोई से पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कुत्ता की लैंडिंग

अखिलेश की युवा ब्रिगेड के बर्खास्त नेताओं ने मुलायम सिंह से मुलाकात कर अपना पक्ष भी रख दिया है। एमएलसी आनंद भदौरिया के साथ युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव समेत कई नेताओं की मुलायम से मुलाकात के बाद उनकी वापसी के भी संकेत मिलने लगे हैं। उधर, मुलायम सिंह यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को सपा में वापस कर उन्हें उनके सभी पदों पर बहाल कर दिया है। माना जा रहा है मुलायम के जन्मदिन समारोह में पूरा कुनबा एक साथ उन्हें बधाई देगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।