Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा पहली तथा आखिरी पार्टी : शत्रुघन सिन्हा

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 28 Feb 2016 05:46 PM (IST)

    बेबाक बयानों से लिए विख्यात अभिनेता से सांसद बने शत्रुघन सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी को अपनी पहली तथा आखिरी पार्टी बताया है। सिन्हा आज ताजनगरी आगरा म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ। बेबाक बयानों से लिए विख्यात अभिनेता से सांसद बने शत्रुघन सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी को अपनी पहली तथा आखिरी पार्टी बताया है। सिन्हा आज ताजनगरी आगरा में थे।

    पटना से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघन सिन्हा ने आज उन अफवाहों को विराम ने दिया जिनसे अनुमान लगाया जा रहा था कि उनका भाजपा से मोह भंग हो गया है। ताज लिटरेचर फेस्टिवल में शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही उनकी पहली तथा आखिरी पार्टी है। आज उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को भी जमकर सराहा। बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शॉटगन सिन्हा ने मोदी के अच्छे दिनों पर कहा कि मैं बेहद आशावादी हूं। अगर मुझे मंत्री नहीं बनाया तो इस कारण तो मैं नहीं कहूंगा कि अच्छे दिन नहीं आये। सरकार अच्छे दिन ला रही है। इस ओर काफी सकारात्मक काम हो रहा है।