विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता बन रहे अपराधियों का निशाना

By Edited By:
Updated: Sun, 15 Jun 2014 02:58 PM (IST)

लखनऊ। मथुरा, बरेली या फिर फतेपुर भारतीय जनता पार्टी नेताओं पर लगातार जानलेवा हमले जारी ह

News Article Hero Image

लखनऊ। मथुरा, बरेली या फिर फतेपुर भारतीय जनता पार्टी नेताओं पर लगातार जानलेवा हमले जारी हैं। दादरी में भाजपा नेता विजय कुमार की हत्या के बाद से लगातार हालात विपरीत है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। मथुरा में आज तड़के भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा की मा 60 वर्षीया सुशीला शर्मा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनकी बाह में लगी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बरेली किछा मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष राकेश रस्तोगी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उनका एक दिन पहले अपहरण हुआ था। फतेहपुर में भाजपा सासद निरंजन ज्योति पर हमला किया गया। हालाकि फतेहपुर में भाजपा की हिंसक गुटबाजी सामने आने पर साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थकों व भाजयुमो महामंत्री व अधिवक्ता भानू पटेल के बीच फायरिंग व मारपीट हुई। दोनो पक्षों से सदर कोतवाली में पुलिस मुकदमा कायम कर अधिवक्ता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।