विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने मुस्लिम विरोधी होने का सुबूत दिया : आजम

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Thu, 05 Mar 2015 06:58 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि भाजपा सरकार ने महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर मुस्लिम विरोधी होने का सुबूत दे दिया है। आज रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी में मीडिया से उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मुसलमानों को आरक्षण मिला हुआ था। वहां भाजपा की सरकार है, जिसने आरक्षण

News Article Hero Image

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि भाजपा सरकार ने महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर मुस्लिम विरोधी होने का सुबूत दे दिया है। आज रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी में मीडिया से उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मुसलमानों को आरक्षण मिला हुआ था। वहां भाजपा की सरकार है, जिसने आरक्षण समाप्त कर दिया है। मुसलमानों का आरक्षण समाप्त कर भाजपा ने मुस्लिम विरोधी होने का सुबूत दिया है। आरएसएस और भाजपा दोनों ही मुस्लिम विरोधी हैं और समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं। दोनों ही सांप्रदायिकता की बात करते हैं। भाजपा के लोग लव जेहाद की बात करते है जबकि लव जेहाद समाज में नफरत फैलाने के लिए नहीं बल्कि भाईचारा कायम करने और हिन्दू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने के लिए होना चाहिए। भाजपा नेता भी अखंड भारत की बात करते हैं। हम भी चाहते हैं कि अखंड भारत हो। केंद्र सरकार को देश की सीमाओं से अवैध कब्जे भी हटाने चाहिए।