विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में 2017 में भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अमित शाह

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Jun 2016 10:31 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jun 2016 04:44 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कानपुर में मिशन -2017 की हुंकार भरी। कानपुर में उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कानपुर में मिशन -2017 की हुंकार भरी। कानपुर में उन्होंने आज कानपुर तथा बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं के सम्मलेन को संबोधित किया।

इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने जनता को लोकसभा चुनाव में पार्टी को 73 सीटों पर जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। शाह ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश की जनता के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने तीस साल बाद किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने में योगदान किया।

अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राहुल बाबा, समाजवादी पार्टी के अखिलेश जी और बहुजन समाज पार्टी की मायावती पूछती हैं कि हमें दो साल में क्या किया। हम बताना चाहते हैं कि हमें दो साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी। नरेन्द्र भाई मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के दो साल में कहीं भी एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ यह हमारी उपलब्धि है।

कानपुर के सरस्वती बीएड कॉलेज में बीजेपी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में सपा, बसपा और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। कार्यक्रम में बुंदेलखंड के सात जिलों के करीब 18 हजार बूथ अध्यक्षों ने हिस्सा लिया था। इसी के साथ उन्होंने 2017 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया।

कानपुर के अमित शाह लखनऊ के राममनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी में होने वाले स्वाभिमान महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर के साथ उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहेंगे। मिशन 2017 की तैयारियों में जुटी भाजपा सभी वर्गों में अपनी पहुंच बनाने के लिए निरंतर आयोजन कर रही है।

मथुरा की घटना शर्मनाक, नेता जी शिवपाल से लें इस्तीफा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कानुपर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरा की घटना उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाती है। घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को चेतावनी वाले अंदाज में कहा कि नेता जी अब तो शिवपाल से इस्तीफा ले लेना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।